Top 5 RCB Players to watch out for in IPL 2026 Not only Virat Kohli but his partner Phil Salt also needs to perform RCB का खिताब बचाएंगे ये 5 धुरंधर! IPL 2026 में कोहली ही नहीं, पार्टनर का चलना भी जरूरी
More
Hindi NewsफोटोखेलRCB का खिताब बचाएंगे ये 5 धुरंधर! IPL 2026 में कोहली ही नहीं, पार्टनर का चलना भी जरूरी

RCB का खिताब बचाएंगे ये 5 धुरंधर! IPL 2026 में कोहली ही नहीं, पार्टनर का चलना भी जरूरी

आईपीएल 2026 का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से टकराएगी। आरसीबी डिफेंडिंग चैंपियन है। चलिए, आपको आरसीबी के उन पांच धुरंधर खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिनके कंधों पर 19वें सीजन में खिताब बचाने की जिम्मेदारी होगी।

Md.Akram Thu, 26 March 2026 09:28 AM
1/5

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार पर एक बार फिर सबकी नजरें रहेंगी। उनकी कप्तानी में आरसीबी ने 2025 में आईपीएल का खिताबी सूखा समाप्त किया। उन्होंने पिछले सीजन में बल्ले से भी प्रभावी प्रदर्शन किया था। पाटीदार ने 15 मैचों में दो अर्धशतक के दम पर 312 रन बटोरे, जिसमें 143.77 का स्ट्राइक रेट रहा। वह आईपीएल 2021 में आरसीबी से जुड़े थे और कुछ ही सालों में अपनी अलग पहचान बनाने में कामायाब रहे।

2/5

विराट कोहली

दिग्गज विराट कोहली आरसीबी की बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं। उन्होंने पिछले सीजन में ओपनिंग करते हुए कमाल की बैटिंग की। उन्होंने 15 मैचों में 54.75 के औसत और 144.71 के स्ट्राइक रेट से 657 रन जुटाए। वह आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर थे। कोहली के बल्ले से आठ अर्धशतकीय पारियां निकलीं। ऐसे में आरसीबी और फैंस फिर कोहली का धमाल देखने के लिए बेकरार होंगे।

3/5

फिल सॉल्ट

कोहली ही नहीं, उनके ओपनिंग पार्टनर फिल सॉल्ट का आगामी सीजन में चलना जरूरी होगा। दोनों ने आईपीएल 2025 में मिलकर तबाही मचाई थी। इंग्लैंड के बल्लेबाज सॉल्ट ने कोहली के साथ 13 पारियों में 565 रन बनाए और आरसीबी को शुरुआत में दबदबा कायम करने का मौका दिया। सॉल्ट ने 13 मैचों में 403 रन जुटाए, जिसमें 175.98 का स्ट्राइक रेट था। उन्होंने चार फिफ्टी जमाई। सॉल्ट की आक्रामक बैटिंग ने कोहली को एंकर भूमिका निभाने में मदद की थी।

4/5

जोश हेजलवुड

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने पिछले सीजन में आरसीबी के लिए बेहतरीन बॉलिंग की। उन्होंने 12 मैचों में 17.54 के औसत से 22 विकेट चटकाए, जो आरसीबी के लिए सर्वाधिक थे। उनका इकोनॉमी रेट 8.77 का रहा। 35 वर्षीय हेजलवुड के आईपीएल के आगामी सीजन में कुछ मैच मिस करने की संभावना है। वह फिलहाल हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। यह चोट नवंबर में शेफील्ड शील्ड के दौरान लगी थी।

5/5

क्रुणाल पांड्या

स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या पर फिर से सभी की निगाहें होंगी। उन्होंने आईपीएल 2025 में 15 मैचों में 17 विकेट झटके थे। क्रुणाल पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। उन्होंने खिताबी मुकाबले में चार ओवर के स्पेल में महज 17 रन देकर दो अहम विकेट चटकाए।