Rohit Sharma is not far from Entering Virat Kohli elite club 58 boundaries needed in IPL 2026 विराट कोहली के नायाब क्लब में क्या रोहित शर्मा को मिलेगी एंट्री? IPL 2026 में चाहिए इतनी बाउंड्री, Cricket Hindi News - Hindustan

विराट कोहली के नायाब क्लब में क्या रोहित शर्मा को मिलेगी एंट्री? IPL 2026 में चाहिए इतनी बाउंड्री

आईपीएल में सबसे ज्यादा बाउंडी लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा टॉप-2 में हैं। रोहित आईपीएल के आगामी सीजन में एक जबर्दस्त कारनामा अंजाम दे सकते हैं।

Tue, 24 March 2026 03:46 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
विराट कोहली के नायाब क्लब में क्या रोहित शर्मा को मिलेगी एंट्री? IPL 2026 में चाहिए इतनी बाउंड्री

आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। फैंस को एक बार फिर चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी। नए सीजन से पहले हम आपके लिए तरह-तरह के रिकॉर्ड लेकर आ रहे हैं। आज इस कड़ी में चौके-छक्कों यानी बाउंड्री से जुड़ा दिलचस्प रिकॉर्ड हाजिर है। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों की लिस्ट में सात भारतीय हैं। हालांकि, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इकलौते प्लेयर हैं जिन्होंने आईपीएल में एक हजार बाउंड्री का आंकड़ा छुआ है।

क्या कोहली के नायाब क्लब में रोहित की होगी एंट्री?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा कोहली ने 267 आईपीएल मैचों में 1062 बाउंड्री ठोकी हैं। उनके बल्ले से 771 चौके और 291 सिक्स निकले हैं। कोहली भारतीय लीग में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले प्लेयर भी हैं। मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए खेलने वाले रोहित शर्मा 942 बाउंड्री के साथ फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 272 मुकाबलों में 640 चौके और 302 सिक्स जमाए हैं। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित आईपीएल 2026 में कोहली के एक हजार बाउंड्री के नायाब क्लब में एंट्री कर सकते हैं। उन्हें आगामी सीजन में 58 बाउंड्री की दरकार होगी। रोहित आईपीएल में सर्वाधिक छक्के मारने वाले भारतीय हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये हैं IPL इतिहास के 7 सबसे बदकिस्मत कप्तान, लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर

राहुल के पास एबी और उथप्पा को पछाड़ने का मौका

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का हिस्सा केएल राहुल आईपीएल में सबसे ज्यादा जड़ने वाले प्लेयर की सूची में एबी डिविलियर्स और रॉबिन उथप्पा को पछाड़ सकते हैं। वह 145 मैचों में 660 बाउंड्री के साथ अभी नौवें नंबर पर हैं। राहुल ने 452 चौके और 208 छक्के ठोके हैं। राहुल को डिविलियर्स को पछाड़ने के लिए पांच और उथप्पा से आगे निकलने के लिए चार बाउंड्री की दरकार है। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डिविलियर्स ने 184 आईपीएल मैचों में 664 बाउंड्री जमाई। उनके बल्ले से 413 चौके और 251 सिक्स निकले। वह दिल्ली और आरसीबी की ओर से खेले। पूर्व भारतीय विकेटकीपर उथप्पा ने 205 मुकाबलों में 663 बाउंड्री लगाई। उन्होंने 481 चौके और 182 सिक्स जड़े। वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) समेत पांच फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित अब भी भारतीय टी20 टीम के लिए खेल सकते, IPL से पहले किसने कही इतनी बड़ी बात

IPL में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले टॉप 10 प्लेयर

1062 - विराट कोहली

942 - रोहित शर्मा

920 - शिखर धवन

899 - डेविड वॉर्नर

761 - क्रिस गेल

709 - सुरेश रैना

664 - एबी डिविलियर्स

663 - रॉबिन उथप्पा

660 - केएल राहुल

639 - एमएस धोनी

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।