Team India will not reach the T20 World Cup semi-finals Mohammad Amir makes a bold prediction explains the reason भारत टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा; मोहम्मद आमिर की बड़ी भविष्यवाणी, बताई ये वजह, Cricket Hindi News - Hindustan

भारत टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा; मोहम्मद आमिर की बड़ी भविष्यवाणी, बताई ये वजह

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में जीत का चौका लगाकर सुपर-8 में जगह बनाई है। भारत ने इस दौरान चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराने के साथ-साथ यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड्स को भी धूल चटाई है।

Fri, 20 Feb 2026 09:25 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
भारत टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा; मोहम्मद आमिर की बड़ी भविष्यवाणी, बताई ये वजह

टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच बढ़ने वाला है, ग्रुप स्टेज के बाद अब सुपर-8 का राउंड जो शुरू होने वाला है। सुपर-8 के लिए भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के लिए क्वालीफाई किया है। इन 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। इनमें से 4 टीमें अब सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जो 4 और 5 मार्च को खेले जाने हैं। सुपर-8 के मुकाबले शुरू होने से पहले क्रिकेट पंडितो के भविष्यवाणी करने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। आमिर के अनुसार भारत सुपर-8 से ही बाहर हो जाएगा और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रजा ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड, ICC टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में जीत का चौका लगाकर सुपर-8 में जगह बनाई है। भारत ने इस दौरान चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराने के साथ-साथ यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड्स को भी धूल चटाई है।

भारत के सुपर 8 ग्रुप में साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे हैं। ‘हारना मना है’ शो के दौरान, एंकर ने आमिर से सुपर 8 के ग्रुप A से उनके सेमीफाइनल प्रेडिक्शन के बारे में पूछा और इस पर उन्होंने जवाब दिया, “साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20I में सबसे ज्यादा POTM; रजा इतिहास रचने की दहलीज पर; सूर्या-कोहली छूटे पीछे

जब एंकर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इंडिया आखिरी चार में पहुंचेगा, तो आमिर ने जोर से सिर हिलाया।

उन्होंने कहा, “अगर आप उनके मैच देखें, तो पाकिस्तान के मैच को छोड़कर, सभी मैचों में बैटिंग कोलैप्स की। सुपर 8 मैचों में प्रेशर बढ़ेगा। जिस तरह से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज खेल रहे हैं, वे किसी भी टीम को हरा सकते हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नबी का हैरतअंगेज कारनामा, 51 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में कोई नहीं कर पाया ऐसा

इंडिया अपना सुपर 8 कैंपेन रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू करेगा। इसके बाद टीम गुरुवार, 26 फरवरी को सिकंदर रजा की जिम्बाब्वे से मुकाबला करने के लिए चेन्नई जाएगी।

इंडिया का आखिरी सुपर 8 मैच 1 मार्च को वेस्ट इंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।