Sikandar Raza broke Rohit Sharma World record become Oldest Captain to Win POTM in ICC Tournaments सिकंदर रजा ने तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ICC टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान, Cricket Hindi News - Hindustan

सिकंदर रजा ने तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ICC टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने श्रीलंका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतकर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह आईसीसी टूर्नामेंट में POTM बनने वाले अब सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।

Fri, 20 Feb 2026 08:32 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सिकंदर रजा ने तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ICC टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हराकर एक और बड़ा उलटफेर किया। इससे पहले इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को भी धूल चटाई थी। श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे के जीत के हीरो कप्तान सिंकदर रजा रहे, जिन्होंने 179 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 2 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 26 गेंदों पर 45 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 173.08 का था। सिकंदर रजा को उनकी इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड को जीतते ही सिकंदर रजा ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नबी का हैरतअंगेज कारनामा, 51 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में कोई नहीं कर पाया ऐसा

सिकंदर रजा अब आईसीसी टूर्नामेंट में बतौर कप्तान प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम था।

रोहित शर्मा ने आईसीसी टूर्नामेंट में 37 साल 331 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था। यह अवॉर्ड रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जीता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20I में सबसे ज्यादा POTM; रजा इतिहास रचने की दहलीज पर; सूर्या-कोहली छूटे पीछे

मगर अब जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने 39 साल 301 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतकर रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ICC टूर्नामेंट में POTM जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान

39 साल 301 दिन - सिकंदर रजा (v SL)*

37 साल 331 दिन - रोहित शर्मा (v NZ)

37 साल 055 दिन - रोहित शर्मा (v AUS)

बात मैच की करें तो, ब्रायन बेनेट के अर्धशतक और कप्तान सिकंदर रजा की 45 रन की पारियों के दम पर जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को गुरुवार को छह विकेट से हराकर अपराजेय रहते हुए ग्रुप की शीर्ष टीम के रूप में टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ में प्रवेश किया। कठिन पिच पर जीत के लिये 179 रन के लक्ष्य के जवाब में जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए। बेनेट 48 गेंद में 63 और रजा 26 गेंद में 45 रन बनाकर नाबाद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 वर्ल्ड कप के सबसे बदकिस्मत खिलाड़ियों में जुड़ा इब्राहिम जादरान का नाम

दोनों टीमें ग्रुप बी से सुपर आठ में पहुंच चुकी है और लीग चरण में आस्ट्रेलिया को हराने वाली जिम्बाब्वे के प्रदर्शन ने सभी को चौंका दिया है।

जिम्बाब्वे ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 55 रन बना लिये थे। सलामी बल्लेबाज बेनेट और ताडी मारूमानी (26 गेंद में 34 रन) ने टीम को शानदार शुरूआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 69 रन बनाये। मारूमानी को दुनिथ वेलालागे ने रिटर्न कैच लेकर पवेलियन भेजा।

रियान बर्ल ने 12 गेंद में 23 रन बनाये लेकिन दासुन शनाका की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। इसके बाद रजा और बेनेट ने मोर्चा संभाला। रजा ने दिलशान मदुशंका को 15वें ओवर में लगातार दो छक्के लगाये। इसके अगले ओवर में स्पिनर महीष तीक्षणा को एक छक्का और एक चौका लगाया।

रजा को 19वें ओवर में दुशान हेमंता ने आउट किया और दो गेंद बाद ताशिंगा मुसेकिवा भी पवेलियन लौट गए। आखिरी ओवर में जिम्बाब्वे को आठ रन चाहिये थे और टोनी मुनियोंगा ने तीक्षणा को छक्का लगाकर जिम्बाब्वे खेमे में खुशी का संचार कर दिया।

इससे पहले धीमी पिच पर बीच के ओवरों में श्रीलंका के बल्लेबाजों को परेशानी आई और वे सात विकेट पर 178 रन ही बना सके।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।