4/7….मोहम्मद नबी का हैरतअंगेज कारनामा, 51 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में कोई नहीं कर पाया ऐसा
मोहम्मद नबी ने उस समय इतिहास रचा जब कनाडा के खिलाफ उन्होंने मात्र 7 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वह वर्ल्ड कप के इतिहास में 4 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

अफगानिस्तान के हरफनमौला मोहम्मद नबी, जो इस टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं, उन्होंने कनाडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 7 रन खर्च कर चार विकेट चटकाए। उनके इस जादुई स्पेल के चलते अफगानिस्तान की टीम कनाडा को 118 के स्कोर पर रोकने में कामयाब रही और उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत 82 रनों से दर्ज की। मोहम्मद नबी ने अपने इस घातक स्पेल के दम पर इतिहास रचा और वह वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अधिक उम्र में 4 विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी बने। यह रिकॉर्ड वनडे और टी20 वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड मिलाकर है।
मोहम्मद नबी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 विकेट हॉल 41 साल 49 दिन की उम्र में लिया। वह इसी के साथ वनडे और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 4 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
अफगानिस्तान ने इब्राहिम जदरान (नाबाद 95 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी के बाद मोहम्मद नबी (सात रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बृहस्पतिवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के औपचारिक ग्रुप डी मैच में कनाडा पर 82 रन की जीत से अपना अभियान खत्म किया।
कनाडा की टीम टूर्नामेंट में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी जबकि अफगानिस्तान की यह दूसरी जीत रही।
राशिद खान की अगुआई वाली टीम स्पष्ट रूप से बेहतर टीम थी जो दक्षिण अफ्रीका को 'डबल सुपर ओवर' तक ले गई, हालांकि उसे हार का सामना करना पड़ा।
टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी दोनों टीमों के बीच मुकाबले में अफगानिस्तान ने जदरान की 56 गेंद की अर्धशतकीय पारी से चार विकेट पर 200 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
फिर उसके गेंदबाजों ने कनाडा को 20 ओवर में आठ विकेट पर 118 रन ही बनाने दिए।
दोनों टीमें शानदार जीत के साथ घर लौटना चाहती थीं, लेकिन अफगानिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी के साथ शानदार गेंदबाजी की।





साइन इन