team india coach gautam gambhir accepts being under pressure for england tour despite champions trophy win क्या चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भी इंग्लैंड दौरे के लिए दबाव में हैं कोच गौतम गंभीर? पढ़िए कोच का कबूलनामा, Cricket Hindi News - Hindustan

क्या चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भी इंग्लैंड दौरे के लिए दबाव में हैं कोच गौतम गंभीर? पढ़िए कोच का कबूलनामा

भारतीय क्रिकेट टीम का इस महीने से शुरू होने वाला इंग्लैंड दौरा नए नवेले टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के लिए कड़ा इम्तिहान है। कोच गौतम गंभीर के लिए भी यह चुनौती है। क्या इंग्लैंड दौरे को लेकर कोच दबाव में हैं, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हां, वह हमेशा रिजल्ट देने के दबाव में होते हैं।

Fri, 6 June 2025 09:00 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
क्या चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भी इंग्लैंड दौरे के लिए दबाव में हैं कोच गौतम गंभीर? पढ़िए कोच का कबूलनामा

टीम इंडिया का 20 जून से इंग्लैंड दौरा शुरू होने जा रहा है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड दौरा हमेशा से भारतीय टीम के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। कोच हो या कप्तान या फिर कोई भी टीम, उनके लिए अंग्रेजों से उनके ही घर में भिड़ना आसान नहीं होता। तो क्या इंग्लैंड दौरे को लेकर कोच गौतम गंभीर दबाव में हैं? क्या अपनी कोचिंग के दौरान टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने के बावजूद वह दबाव महसूस कर रहे हैं? जवाब है- हां। उन्होंने खुद ही दबाव की बात कबूली है।

गौतम गंभीर और नए नवेले टेस्ट कैप्टन शुभमन गिल गुरुवार को मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान टीम इंडिया के कोच ने कहा, 'मैं हमेशा दबाव में होता हूं, चाहे हम रिजल्ट लाएं या नहीं। अगर आपने न्यूजीलैंड सीरीज के बाद यह सवाल पूछे होते तो तब भी मैं यहीं कहता- हां, मैं दबाव में हूं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भी मैं यही कहता- हां, मैं दबाव में हूं।'

टीम इंडिया के कोच ने आगे कहा, ‘चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भी मैं दबाव में हूं क्योंकि कोच होने की वजह से आप हमेशा रिजल्ट चाहते हैं। आप जो भी मैच खेलते हैं, आप चाहते हैं कि रिजल्ट (अच्छा) आए।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंग्लैंड दौरे पर बुमराह को लेकर गंभीर बनाएंगे खास प्लान,खेल सकते हैं सिर्फ 3 मैच
ये भी पढ़ें:दोहरा शतक लगाने वाले नायर भारतीय टीम के लिए खेलेंगे या नहीं? गंभीर ने दिया हिंट
ये भी पढ़ें:बेंगलुरु हादसे पर गंभीर ने आयोजकों को लताड़ा, कहा- संभाल नहीं सकते तो मत करो

करुण नायर को लेकर गंभीर ने कहा कि उनका काउंटी क्रिकेट में खेलने के अनुभव और उनके हालिया फॉर्म का इंग्लैंड दौरे पर फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा, 'करुण का अनुभव हमेशा काम आएगा जिन्होंने कुछ काउंटी क्रिकेट भी खेला है। वह अच्छे फॉर्म में है। उसने इंडिया ए के लिए दोहरा शतक भी लगाया है।'

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।