ind vs eng head coach Gautam Gambhir says japsrit bumrah appearance will depend on the results of the series इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह को लेकर गौतम गंभीर बनाएंगे खास प्लान, खेल सकते हैं सिर्फ तीन मैच, Cricket Hindi News - Hindustan

इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह को लेकर गौतम गंभीर बनाएंगे खास प्लान, खेल सकते हैं सिर्फ तीन मैच

गौतम गंभीर ने कहा है कि जसप्रीत बुमराह शायद सीरीज के सभी मैच नहीं खेलेंगे। हालांकि वह कौन से तीन मैच खेलेंगे, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत सीरीज में किस स्थिति में है।

Thu, 5 June 2025 10:49 PMHimanshu Singh
share
इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह को लेकर गौतम गंभीर बनाएंगे खास प्लान, खेल सकते हैं सिर्फ तीन मैच

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने यह स्पष्ट नहीं किया कि जसप्रीत बुमराह पांच टेस्ट मैचों में से कौन से तीन में उपलब्ध रहेंगे, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के दौरान इस दिग्गज गेंदबाज तेज गेंदबाज की अनुपस्थिति में जिम्मेदारी संभालने के लिए गेंदबाजी इकाई में प्रतिभा की कमी नहीं है।

गौतम गंभीर ने कहा कि यह भी जरूरी नहीं कि बुमराह सिर्फ तीन ही टेस्ट मैच खेले। पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून को लीड्स में होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने अभी यह तय नहीं किया है कि हम उसे कौन से तीन मैच खिलाना चाहते हैं।’’

गंभीर ने नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के साथ इंग्लैंड रवाना होने से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी की जगह लेना हमेशा मुश्किल होता है, लेकिन हमारे पास प्रतिभावान गेंदबाज हैं।''

भारतीय चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने इस दौरे के लिए टीम की घोषणा के दौरान बताया था कि मेडिकल टीम से मिले परामर्श के अनुसार 31 वर्षीय बुमराह सभी पांच टेस्ट मैचों में नहीं खेलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेंगलुरु हादसे पर गंभीर ने आयोजकों को लताड़ा, कहा- संभाल नहीं सकते तो मत करो

गंभीर ने कहा, ‘‘ मैंने पहले भी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कहा था कि इससे किसी और को खुद को साबित करने का मौका मिलता है और हमारे पास पर्याप्त प्रतिभा है। मुझे पता है कि वह एक बेहतरीन गेंदबाज है, लेकिन हमारे पास टीम में प्रतिभाशाली गेंदबाजों की कमी नहीं है।’’

गिल ने भी कहा कि टीम में ऐसे गेंदबाज हैं जो बुमराह की जगह लेकर भारत को टेस्ट मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने पर्याप्त गेंदबाजों को चुना है और हमारे पास पर्याप्त तेज गेंदबाज हैं और हमारे तेज गेंदबाज किसी भी परिस्थिति में हमें टेस्ट मैच जिताने में सक्षम हैं।’’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोहरा शतक लगाने वाले नायर भारतीय टीम के लिए खेलेंगे या नहीं? गंभीर ने दिया हिंट

उन्होंने कहा, ‘‘जब आपके पास जसप्रीत बुमराह होते हैं तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप उन्हें कितने मैच खिलाते हैं। वह जब भी खेलेंगे तो यह हमारे लिए शानदार नजारा होगा। मुझे लगता है कि हमारे पास गेंदबाजों का शानदार मिश्रण है जो टीम के लिए काम कर सकते हैं।’’

गंभीर ने संकेत दिया कि बुमराह के खेलने का क्रम काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत सीरीज में किस स्थिति में है। उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर है हम उनसे इस बारे में चर्चा करना चाहते हैं और यह काफी हद तक सीरीज के नतीजों पर निर्भर करेगा। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सीरीज किस दिशा में आगे बढ़ रही हैं। यह ऐसी चीज है जिसके बारे में मैं भी बहुत अच्छी तरह से समझता हूं और यह महत्वपूर्ण है।’’

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।