Gautam Gambhir in favour of domestic players extended run will not judge anyone on basis of few Tests karun nair दोहरा शतक लगाने वाले करुण नायर 8 साल बाद भारतीय टीम के लिए खेलेंगे या नहीं? गौतम गंभीर ने दिया बड़ा हिंट, Cricket Hindi News - Hindustan

दोहरा शतक लगाने वाले करुण नायर 8 साल बाद भारतीय टीम के लिए खेलेंगे या नहीं? गौतम गंभीर ने दिया बड़ा हिंट

गौतम गंभीर का मानना है कि करुण नायर जैसे खिलाड़ियों को एक या दो टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर आंका नहीं जाएगा। उन्हें भारतीय टीम में भी ज्यादा मौके दिए जाएंगे।

Thu, 5 June 2025 09:48 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
दोहरा शतक लगाने वाले करुण नायर 8 साल बाद भारतीय टीम के लिए खेलेंगे या नहीं? गौतम गंभीर ने दिया बड़ा हिंट

भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि घरेलू क्रिकेट में ढेर सारा रन बनाने वाले खिलाड़ियों को भारतीय टीम में भी काफी मौके दिए जाएंगे, जिससे वह खुद को साबित कर सके। गंभीर के इस बयान से करुण नायर जैसे खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम के दरवाजे खुल गए हैं। करुण नायर ने भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। करुण नायर इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के 18 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू हो रही है। करुण नायर ने पिछले सप्ताह इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनधिकृत टेस्ट में भारत ए की ओर से दोहरा शतक लगाया, जिससे उनके भारतीय प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना बढ़ गई है।

गौतम गंभीर ने कहा, ''ये घरेलू क्रिकेट के लिए बड़ी चीज है। ये घरेलू क्रिकेट के भविष्य के लिए अच्छा है। घरेलू क्रिकेट खेल रहे सभी युवा खिलाड़ी इसके महत्व को समझेंगे। अगर आप घरेलू क्रिकेट में अच्छा करते रहोगे तो आपके लिए दरवाजे कभी बंद नहीं रहते।''

उन्होंने आगे कहा, ''करुण नायर का अनुभव लेना अच्छा है, जिन्होंने काउंटी में थोड़ा खेला है। उन्होंने वहां रन बनाए हैं और इंडिया के लिए दोहरा शतक लगाया है। इस तरह के दौरों पर अच्छे फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों का होना हमेशा अच्छा होता है। उनका अनुभव निश्चित रूप से काम आएगा और उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेंगलुरु हादसे पर गंभीर ने आयोजकों को लताड़ा, कहा- संभाल नहीं सकते तो मत करो

हेड कोच ने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम किसी को एक या दो टेस्ट मैचों से नहीं आंकेंगे। आप लोग ऐसा कर सकते हैं। हम ऐसा नहीं करेंगे। मुझे लगता है कि अगर किसी ने ढेर सारे रन बनाए हैं, तो उसे इस स्तर पर भी अच्छे मौके दिए जाएंगे ताकि वह यहां अपनी प्रतिभा दिखा सके।"

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।