पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के बाद सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट हुआ सस्पेंड
IPL की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने इंग्लैंड में होने वाली 'द हंड्रेड' लीग में पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल कर बड़ी आफत मोल ले ली है।

सन ग्रुप के मालिकाना हक वाली और IPL की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने इंग्लैंड में होने वाली 'द हंड्रेड' लीग में पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल कर बड़ी आफत मोल ले ली है। दरअसल, अबरार अहमद समय समय पर सोशल मीडिया के जरिए भारत के खिलाफ जहर उगलते आए हैं, ऐसे में भारतीय फ्रेंचाइजी द्वारा उन्हें खरीदने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। फैंस आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं। इस बीच सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंड सस्पेंड हो गया है।
जी हां, 12 मार्च को सनराइजर्स लीड्स ने 'द हंड्रेड' की नीलामी में पाकिस्तान के इस मिस्ट्री स्पिनर पर 2.34 करोड़ रुपए खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। अब 13 मार्च को X पर उनका अकाउंट सस्पेंड दिखाई दे रहा है।
X पर उनका अकाउंट खोलने पर लिखा आ रहा है, ‘अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। X उन अकाउंट को निलंबित करता है जो X के नियमों का उल्लंघन करते हैं।’
सनराइजर्स लीड्स ने X के किस नियम का उल्लंघन किया है, इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
भारतीय मीडिया कंपनी Sun TV ने पिछले साल 'The Hundred' टूर्नामेंट में Leeds फ्रेंचाइजी (जिसे पहले Northern Superchargers के नाम से जाना जाता था) का पूरा मालिकाना हक हासिल कर लिया था। इसके लिए उन्होंने England and Wales Cricket Board (ECB) से 49 प्रतिशत और Yorkshire से बाकी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी।
Sunrisers की दूसरी फ्रेंचाइजियां—Sunrisers Hyderabad (IPL) और Sunrisers Eastern Cape (SA20)—ने इससे पहले कभी भी किसी मौजूदा पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल नहीं किया था। 'The Hundred' की नीलामी में, इस फ्रेंचाइजी ने Trent Rockets को बोली की होड़ में हराकर Abrar को अपनी टीम में शामिल किया।
Sunrisers के कोच डेनियल विटोरी ने बताया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के उन खिलाड़ियों से सलाह ली थी, जिनका इस साल की शुरुआत में Abrar से आमना-सामना हुआ था; और तभी ऑस्ट्रेलिया के इस सहायक कोच ने Abrar को अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया। उन्होंने यह भी साफ किया कि फ्रेंचाइजी के अंदर इस बात पर कोई बैठक नहीं हुई थी कि वे नीलामी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चुनेंगे या नहीं।





साइन इन