How much prize money has the BCCI spent on Team India since 2024 These 6 ICC trophies have been won 2024 से टीम इंडिया पर 377.5 करोड़ की प्राइज मनी लुटा चुका है BCCI, जीती ये 6 ICC ट्रॉफी, Cricket Hindi News - Hindustan

2024 से टीम इंडिया पर 377.5 करोड़ की प्राइज मनी लुटा चुका है BCCI, जीती ये 6 ICC ट्रॉफी

बीसीसीआई ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के लिए अपनी तिजोरी खोली हुई है। दरअसल, इसके बाद भारत ने 1-2 नहीं बल्कि 6 आईसीसी टूर्नामेंट में चैंपियन बन चुका है। आईए जानते हैं टोटल प्राइज मनी-

Fri, 13 March 2026 07:46 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2024 से टीम इंडिया पर 377.5 करोड़ की प्राइज मनी लुटा चुका है BCCI, जीती ये 6 ICC ट्रॉफी

2024 टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद मानों भारत के लिए आईसीसी ट्रॉफी का दरवाजा खुल गया होगा। अंडर-19 में तो भारत अपनी बादशाहत बनाए हुआ था, मगर सीनियर लेवल पर टीम इंडिया ने इससे पहले आखिरी ट्रॉफी 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीती थी। मगर जैसे ही रोहित शर्मा की अगुवाई ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया, तो इसके बाद टीम इंडिया ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। टीम इंडिया पिछले 2 साल में 2-4 नहीं बल्कि पूरी 6 आईसीसी ट्रॉफी जीती है। इसमें मेंस, वुमेंस और अंडर-19 क्रिकेट शामिल है। टीम इंडिया की हर जीत पर बीसीसीआई ने खूब पैसा लुटाया। आईए जानते हैं बीसीसीाई पिछले 2 सालों में टीम इंडिया को कितनी प्राइज मनी दे चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'वर्ल्ड कप के 8 मैच में भी अगर तू 0 बनाएगा तो भी फाइनल में पहली गेंद खेलेगा'

2024 टी20 वर्ल्ड कप- 125 करोड़

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 2024 में जब टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था, तो बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपए की प्राइज मनी का ऐलान किया था। यह भारतयी क्रिकेट के लिए बेहद खास पल था, क्योंकि 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी देश आ रही थी। भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर यह खिताब अपने नाम किया था।

2025 चैंपियंस ट्रॉफी- 58 करोड़

रोहित शर्मा की कप्तानी में ही भारत ने अगले साल यानी 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। यह वर्ल्ड कप नहीं था, जिस वजह से बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 58 करोड़ रुपए की प्राइज मनी का ऐलान किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर, द्रविड़ को इस अवॉर्ड से सम्मानित करेगा BCCI

2026 टी20 वर्ल्ड कप- 131 करोड़

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने बैक टू बैक दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप और कुल 3 बार यह खिताब जीतने वाला पहला देश बना है। टीम इंडिया की इस उपलब्धि पर बीसीसीआई ने 131 करोड़ रुपए की प्राइज मनी का ऐलान किया।

2025 वुमेंस वर्ल्ड कप- 51 करोड़

मेंस ही नहीं, बल्कि भारत ने वुमेंस क्रिकेट में भी तिरंगा लगाया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने पहली बार वुमेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीता। भारत के लिए यह ऐतिहासिक पल था। बीसीसीआई ने इस मौके पर 51 करोड़ रुपए की प्राइज मनी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत क्रिकेट को अलग स्तर पर ले गया है; विव रिचर्ड्स ने तारीफ में बांधे पुल

U19 मेंस और वुमेंस वर्ल्ड कप- 12.5 करोड़

बीसीसीआई ने 2025 में अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली महिला टीम को 5 करोड़ तो, 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली पुरुष टीम को 7.5 करोड़ रुपए का ईनाम दिया था।

इन सभी 6 आईसीसी ट्रॉफी जीतने पर बीसीसीआई ने अपनी तिजोरी से कुल 377.5 करोड़ रुपए निकाले, जो भविष्य में और ट्रॉफी जीतने के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।