Sri Lanka vs England T20 World Cup 2026 Pallekele weather update today Will rain affect ENG vs SL Super 8 match ENG vs SL, Pallekele Weather Update Today: इंग्लैंड-श्रीलंका मैच पर भी बारिश का साया, मैच धुला तो क्या होगा?, Cricket Hindi News - Hindustan

ENG vs SL, Pallekele Weather Update Today: इंग्लैंड-श्रीलंका मैच पर भी बारिश का साया, मैच धुला तो क्या होगा?

Sri Lanka vs England T20 World Cup 2026 Pallekele weather update today: इंग्लैंड वर्सेस श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 मुकाबला आज पल्लेकेले में खेला जाना है। इस मैच पर भी बारिश का तगड़ा साया है।

Sun, 22 Feb 2026 01:58 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ENG vs SL, Pallekele Weather Update Today: इंग्लैंड-श्रीलंका मैच पर भी बारिश का साया, मैच धुला तो क्या होगा?

Sri Lanka vs England T20 World Cup 2026 Pallekele weather update today: इंग्लैंड वर्सेस श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का दूसरा और टूर्नामेंट का 42वां मुकाबला आज पल्लेकेले में खेला जाना है। इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें सुपर-8 में ग्रुप-2 का हिस्सा है, जिसमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें हैं। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का पहला मुकाबला कोलंबो में खेला जाना था। इस मैच में टॉस तो हुआ, मगर भारी बारिश के कारण बिना एक गेंद डले मैच को रद्द करना पड़ा। अब श्रीलंका और इंग्लैंड के मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। अगर श्रीलंका वर्सेस इंग्लैंड मुकाबला भी रद्द होता है तो दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस भारतीय गेंदबाज से खौफ खाए बैठा है SA; डिकॉक बोले- उसका सामना करने के लिए…

ENG vs SL पल्लेकेले मौसम का हाल

Accuweather.com के अनुसार, दोपहर तक घने बादल छाए रहने की उम्मीद है, और शाम को पल्लेकेले में एक या दो बार आंधी-तूफ़ान आने की संभावना है। मैच के पहले हाफ़ में बारिश होने की संभावना है, और दोपहर 3 बजे के आसपास बारिश की संभावना सबसे ज़्यादा होगी। इंग्लैंड वर्सेस श्रीलंका मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होना है। रिपोर्ट के अनुसार 2 से 5 बजे के बीच बारिश होने के 60-70 प्रतिशत चांसेस है, ऐसे में फैंस के हाथ एक बार फिर निराशा लग सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IND vs SA: अहमदाबाद में खूब हुई है रनों की बरसात, आज कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
टाइमबारिश की संभावना
11:00 AM7%
12:00 PM10%
1:00 PM49%
2:00 PM67%
3:00 PM74%
4:00 PM65%
5:00 PM65%
6:00 PM49%
7:00 PM45%
,

श्रीलंका वर्सेस इंग्लैंड मैच भी बारिश की वजह से धुलता है तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें राहत की सांस लेगी। दरअसल, इन दोनों को भी बारिश के कारण मैच रद्द होने की वजह से अंक शेयर करने पड़े थे। SL vs ENG मैच रद्द होने से चारों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तिलक वर्मा की होगी बाबर आजम के क्लब में एंट्री, कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, महेश थीकशाना, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन, दुष्मंथा चमीरा, चरिथ असलांका, जनिथ लियानागे, कामिल मिशारा

इंग्लैंड टीम: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।