IND vs SA: तिलक वर्मा की होगी बाबर आजम के क्लब में एंट्री, आज तक कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
तिलक वर्मा के लिए अभी तक टी20 वर्ल्ड कप कुछ खास नहीं रहा है, मगर आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके पास कमाल करने का मौका है। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I में 500 रन के आंकड़े से 4 रन दूर हैं।
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का तीसरा और टूर्नामेंट का 43वां मैच आज यानी रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा के पास बड़ा कारनामा करने का मौका होगा। चोट के बाद वापसी कर रहे तिलक वर्मा का बल्ला इस टूर्नामेंट में अभी तक कुछ खास नहीं चला, अभी तक 4 मैचों में उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की है। हालांकि अब उनके पास अपनी फेवरेट साउथ अफ्रीका के खिलाफ फॉर्म हासिल करने का मौका होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि तिलक वर्मा की फेवरेट टीम साउथ अफ्रीका कैसे हुई?
तो बता दें, साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की धुलाई करने में तिलक वर्मा को खूब मजा आता है। T20I क्रिकेट में वह इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं। जी हां, तिलक वर्मा ने इस फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों से भी अधिक रन बनाए हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I क्रिकेट में तिलक वर्मा के आंकड़ों की बात करें तो, मात्र 10 मैचों में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 70.85 की लाजवाब औसत और 163.15 के स्ट्राइक रेट के साथ 496 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 2 शतक और इतने ही अर्धशतक दर्ज है।
तिलक वर्मा अगर आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 और रन बनाते हैं तो वह इस टीम के खिलाफ 500 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय और कुल चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे।
तिलक वर्मा से पहले इंग्लैंड के जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो ने यह कारनामा किया है, वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का नाम भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। जोस बटलर के नाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
जोस बटलर- 606
बाबर आजम- 526
जॉनी बेयरस्टो- 501
तिलक वर्मा- 496
डेविड वॉर्नर- 471





साइन इन