Not Jasprit Bumrah South Africa is scared of this Indian bowler in T20 World Cup Quinton De Kock Explains जसप्रीत बुमराह नहीं…इस भारतीय गेंदबाज से खौफ खाए बैठा है साउथ अफ्रीका; डिकॉक बोले- उसका सामना करने के लिए…, Cricket Hindi News - Hindustan

जसप्रीत बुमराह नहीं…इस भारतीय गेंदबाज से खौफ खाए बैठा है साउथ अफ्रीका; डिकॉक बोले- उसका सामना करने के लिए…

वरुण चक्रवर्ती साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिये परेशानी का सबब रहे हैं लेकिन सीनियर खिलाड़ी क्विंटोन डिकॉक को उम्मीद है कि उनके युवा साथी खिलाड़ी कुछ नया करने की बजाय सही समय पर अपना स्वाभाविक खेल दिखायेंगे।

Sun, 22 Feb 2026 07:07 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद, भाषा
share
जसप्रीत बुमराह नहीं…इस भारतीय गेंदबाज से खौफ खाए बैठा है साउथ अफ्रीका; डिकॉक बोले- उसका सामना करने के लिए…

वरुण चक्रवर्ती साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिये परेशानी का सबब रहे हैं लेकिन सीनियर खिलाड़ी क्विंटोन डिकॉक को उम्मीद है कि उनके युवा साथी खिलाड़ी कुछ नया करने की बजाय सही समय पर अपना स्वाभाविक खेल दिखायेंगे। चक्रवर्ती ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आठ टी20 मैचों में 22 विकेट लिये हैं। इसमें दिसंबर में हुई द्विपक्षीय सीरीज में 10 विकेट शामिल है।साउथ अफ्रीका टीम पिछले दो महीने में काफी संतुलित दिखी है और डिकॉक ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने वरुण का सामना करने के लिये अपना होमवर्क कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IND vs SA: अहमदाबाद में खूब हुई है रनों की बरसात, आज कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

उन्होंने भारत के खिलाफ सुपर आठ मैच से पहले कहा, ‘’उसका सामना करने के लिए हर किसी का अपना तरीका है। हमारे खिलाड़ियों को अपनी ताकत पर अडिग रहना होगा और सही समय पर अपना स्वाभाविक खेल दिखाना होगा।''

उन्होंने कहा, ‘’वह बहुत अच्छा गेंदबाज है और हमारे खिलाफ उस सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी की। उम्मीद है कि उसके बाद हमारे खिलाड़ियों ने उसका विश्लेषण करके बात की होगी कि उसका सामना कैसे करना है। उम्मीद है कि उनकी रणनीति कारगर साबित होगी।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक अब कैसे सेमीफाइनल के लिए कर सकता है क्वालीफाई? न्यूजीलैंड के सामने भी चुनौती

अभिषेक शर्मा के तीन मैचों में खाता नहीं खोल पाने के बावजूद डिकॉक ने कहा, ‘’वह दुनिया में नंबर एक टी20 बल्लेबाज है। वह काफी युवा है और नाकामी तो कभी न कभी झेलनी ही होगी। लेकिन नंबर वन होने के कुछ मायने हैं। मुझे यकीन है कि वह टूर्नामेंट में अहम पारी खेलेगा।''

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका स्क्वॉड

इंडिया स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज

साउथ अफ्रीका स्क्वॉड: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, मार्को जेनसेन

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।