IND vs SA Pitch Report Narendra Modi Stadium has been rain of runs Know how pitch will behave today T20 World Cup IND vs SA Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खूब हुई है रनों की बरसात, जानें आज कैसा रहेगा पिच का मिजाज, Cricket Hindi News - Hindustan

IND vs SA Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खूब हुई है रनों की बरसात, जानें आज कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IND vs SA Pitch Report, T20 World Cup: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का दूसरा और टूर्नामेंट का 43वां मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। आईए जानते हैं कैसा रहेगा पिच का मिजाज-

Sun, 22 Feb 2026 06:38 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IND vs SA Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खूब हुई है रनों की बरसात, जानें आज कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IND vs SA Pitch Report, T20 World Cup: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का दूसरा और टूर्नामेंट का 43वां मैच आज यानी रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टीमें इस मुकाबले के जरिए अपने-अपने सुपर-8 के अभियान का आगाज करेगी। ग्रुप स्टेज में दोनों ही टीमें अजेय रही है, ऐसे में आज किसी को पहली हार का स्वाद चखना होगा। भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए यह मैच अहम होगा। आईए ऐसे में एक नजर India vs South Africa पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक अब कैसे सेमीफाइनल के लिए कर सकता है क्वालीफाई? न्यूजीलैंड के सामने भी चुनौती

IND vs SA पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच इस टूर्नामेंट की सबसे अच्छी पिचों में से एक रही है। यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को फायदा मिला है। टी20 वर्ल्ड कप में यहां अभी तक हुए 4 में से दो मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है, वहीं साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच डबल सुपर ओवर भी इसी मैदान पर खेला गया था। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप में 8 में से 7 पारियों में 175 या उससे अधिक का स्कोर बना है। इस मैदान पर पहले बैटिंग करना सही रहेगा। पहली पारी का औसतन स्कोर 190 है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीम मैनेजमेंट के इशारे पर धीमा खेल रहे तिलक वर्मा? कप्तान ने बताई अंदर की बात

नरेंद्र मोदी स्टेडियम T20I रिकॉर्ड

मैच- 12

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 8 (66.67%)

दूसरे बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 4 (33.33%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 6 (50.00%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 6 (50.00%)

हाईएस्ट स्कोर- 234/4

लोएस्ट स्कोर- 66

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 178/3

एवरेज रन पर विकेट- 29.87

एवरेज रन पर ओवर- 9.21

एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 190

IND vs SA हेड टू हेड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 क्रिकेट में अभी तक 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 21 मैच जीतकर टीम इंडिया ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं साउथ अफ्रीका को भारत के खिलाफ 13 ही मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच खेले गए एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।