Some journalists even offered me money to malign Virat Kohli German model Lizlaz makes sensational claim विराट कोहली पर कीचड़ उछालने के लिए कुछ पत्रकारों ने मुझे पैसे तक ऑफर किए; जर्मन मॉडल लिजलैज का सनसनीखेज दावा, Cricket Hindi News - Hindustan

विराट कोहली पर कीचड़ उछालने के लिए कुछ पत्रकारों ने मुझे पैसे तक ऑफर किए; जर्मन मॉडल लिजलैज का सनसनीखेज दावा

जर्मन मॉडल लिजलैज भारत में तब इंटरनेट सनसनी बनकर उभरी थीं जब विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर को लाइक किया था। अब मॉडल ने एक सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि  'लाइक' वाले एपिसोड के बाद कुछ पत्रकारों ने विराट कोहली के खिलाफ गलत बोलने के लिए उन्हें पैसे तक ऑफर किए थे।

Tue, 12 May 2026 10:45 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
विराट कोहली पर कीचड़ उछालने के लिए कुछ पत्रकारों ने मुझे पैसे तक ऑफर किए; जर्मन मॉडल लिजलैज का सनसनीखेज दावा

जर्मनी की मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लिजलैज याद हैं? वही जिनके एक इंस्टाग्राम फोटो को विराट कोहली ने लाइक किया था, जिसके बाद वह भारत में रातोंरात चर्चित हो गई थीं। उन्हें रिएलिटी शो और ब्रैंड ऑफर्स मिलने लगे। भारत में 'लिजलैज कौन हैं' और 'Who is Lizlaz' सर्च की बाढ़ आ गई थी। अब तो वह बॉलीवुड में एंट्री की कोशिश में लगी हैं। लिजलैज ने अब एक सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने खुलासा किया है कि 'लाइक' वाली उस घटना के बाद कई सारे मीडिया आउटलेट्स और पत्रकारों ने उनसे संपर्क किया था और कुछ ने विराट कोहली के खिलाफ बोलने, उन्हें बदनाम के लिए पैसे तक ऑफर किए थे। ये कौन पत्रकार थे, उन्होंने उनके नाम का खुलासा नहीं किया।

फिल्मीमंत्रा से बातचीत में लिजलैज ने बताया कि विराट कोहली ने उनकी तस्वीर को लाइक किया, उस चीज को तो शुरुआत में उन्होंने नोटिस ही नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे तो तब पता चला जब लोगों ने मुझे कॉल करना शुरू कर दिया। मैंने अपने नोटिफिकेशन में भी उस बारे में कुछ नहीं देखा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MI के एलिमिनेट होने पर कैसा था विराट कोहली का रिएक्शन? देखिए ये VIRAL VIDEO

लिजलैज के पास संदेशों की आई थी बाढ़

जर्मन मॉडल ने खुलासा किया कि कुछ ही घंटे के भीतर उनके सोशल मीडिया पर संदेशों की बाढ़ सी आ गई। उन्हें लेकर इतनी ऑनलाइन चर्चा होने लगी कि उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि ये सब सच में हो रहा है। उन्होंने कहा, 'भारत में लोग खोज रहे थे- लिजलैज कौन हैं? लेकिन जर्मनी में अलग कहानी थी। लोग 'विराट कोहली कौन हैं?' पूछ रहे थे क्योंकि वहां क्रिकेट बहुत लोकप्रिय नहीं है।'

लिजलैज ने यहां तक दावा किया कि कुछ पत्रकारों ने उनसे संपर्क किया और विराट कोहली के बारे में नकारात्मक बातें बोलने को कहा। बदले में उन्होंने पैसे की पेशकश की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विराट के अकाउंट से जर्मन इंफ्लुएंसर की फोटो लाइक, फैंस बोले- भाई प्राइवेट…

'कोहली पर कीचड़ उछालने के लिए कुछ पत्रकारों ने पैसे ऑफर किए'

लिजलैज ने 'लाइक' वाले मामले पर कहा, 'मैं बहुत खुश थी और इसे लेकर थोड़ा बहुत इमोशनल भी थी लेकिन मैंने कभी भी ये उम्मीद नहीं की थी कि ऐसा कुछ होगा। मुझे अलग-अलग पत्रिकाओं से बहुत सारे कॉल आए। कुछ लोगों ने तो कीचड़ उछालने के लिए दबाव तक डाला। यहां तक कि कुछ पत्रकार तो पैसों की पेशकश किए कि मैं उनके (विराट कोहली) बारे में बुरी बातें कहूं और ऐसे आरोप लगाऊं जिसे उन्होंने कभी किया भी नहीं। लेकिन मैं वो क्यों करती? मैंने खुद से कहा कि वह मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं। तो मैं पैसे के लिए उनके बारे में गलत चीजें क्यों कहूं? मैं उस तरह की नहीं हूं।'

लिजलैज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि विराट कोहली दुनिया के सबसे मशहूर लोगों में से हैं। मेरी तस्वीर लाइक करके वह फेमस नहीं हुए हैं।

एशिया के मेस्सी या रोनाल्डो हैं कोहली: लिजलैज

विराट कोहली का बचाव करते हुए मॉडल ने कहा कि उनका इरादा गलत नहीं था। उन्होंने किंग कोहली को 'एशिया के मेस्सी या रोनाल्डो' बताते हुए कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वह मीडिया कवरेज चाहते थे। सिर्फ एक लाइक ही तो ता। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली ने आखिरी बार कब लगातार दो डक झेले? शर्मनाक IPL लिस्ट में नरेन की बराबरी की

खुद को विराट कोहली और आरसीबी का फैन बताते हुए लिजलैज ने कहा कि वह हमेशा से खुलकर आरसीबी का समर्थन करती हैं। वह भारत से जुड़े ट्रैवल कंटेंट को अक्सर पोस्ट करती हैं और हो सकता है कि उसी के जरिए विराट कोहली उनके प्रोफाइल पर आए होंगे।

बॉलीवुड में किस्मत आजमाना चाहती हैं लिजलैज

लिजलैज अभी मुंबई में हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह बॉलीवुड में काम करना चाहेंगी। उन्होंने खुलासा किया कि उनका मुख्य फोकस म्यूजिक पर बना हुआ है लेकिन वह भारत में ऐक्टिंग की दुनिया में संभावना तलाशेंगी।

जर्मन मॉडल ने कहा, ‘अगर मुझे अच्छे बॉलीवुड रोल मिले तो मैं उसके लिए एक दिन में ही हिंदी सीख जाऊंगी।’

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।