IPL 2026 When was the last time Virat Kohli register two consecutive ducks equal Sunil Narine In shameful list RCB vs MI विराट कोहली ने आखिरी बार कब लगातार दो डक झेले? IPL की शर्मनाक लिस्ट में की सुनील नरेन की बराबरी, Ipl Hindi News - Hindustan

विराट कोहली ने आखिरी बार कब लगातार दो डक झेले? IPL की शर्मनाक लिस्ट में की सुनील नरेन की बराबरी

Virat Kohli Golden Duck: विराट कोहली का आरसीबी बनाम एमआई मैच में खाता नहीं खुला। वह गोल्डन डक का शिकार हुए। स्टार बल्लेबाज ने कोहली ने एक शर्मानाक लिस्ट में सुनील नरेन की बराबरी कर ली।

Sun, 10 May 2026 11:58 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
विराट कोहली ने आखिरी बार कब लगातार दो डक झेले? IPL की शर्मनाक लिस्ट में की सुनील नरेन की बराबरी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का रविवार को भी बल्ला नहीं चला। वह आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ गोल्डन डक का शिकार हुए। कोहली को रायपुर के मैदान पर दीपक चाहर ने आउट किया। बतौर ओपनर उतरे कोहली ने पहले ओवर की चौथी गेंद को दूर से ही ड्राइव किया लेकिन मिडऑफ पर राज अंगद बावा ने कैच लपक लिया। क्रिकेट में जब कोई बल्लेबाज अपनी पारी की पहली ही गेंद पर बिना रन बनाए आउट हो जाता है तो उसे गोल्डन डक कहते हैं। 37 वर्षीय कोहली लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए। उनका लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ पिछले मैच में दो गेंद खेलने के बाद खाता नहीं खुला था। कोहली को एलएसजी के पेसर प्रिंस यादव ने बोल्ड किया था।

कोहली ने आखिरी बार कब लगातार दो डक झेले?

कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चार सालों में पहली बार लगातार दो डक झेले हैं। उन्होंने आखिरी बार आईपीएल 2022 में लगातार दो मैचों में शून्य पर अपना विकेट गंवाया था। कोहली तब एलएसजी और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के डक का शिकार हुए थे। 19वें सीजन में कोहली के दो शून्य को छोड़ दें तो वह ठीक-ठाक लय में दिखे हैं। वह (11 मैचों में 379) फिलहाल सीजन में आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। वहीं, कोहली ने एक शर्मनाक लिस्ट में वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर सुनील नरेन की बराबरी कर ली है। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक का शिकार होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। कोहली, नरेन और ईशान किशन आठ-आठ बार गोल्डन डक झेल चुके हैं। नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स जबकि ईशान एसआरएच का हिस्सा हैं।

IPL में सबसे ज्यादा गोल्डन डक झेलने वाले प्लेयर

12 - राशिद खान

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

10 - ग्लेन मैक्सवेल

8 - सुनील नरेन

8 - ईशान किशन

8 - विराट कोहली

7 - हरभजन सिंह

7 - दिनेश कार्तिक

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में सबसे कम उम्र में कौन बना कप्तान? विराट कोहली, अय्यर की लिस्ट में यशस्वी
ये भी पढ़ें:विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा, टेलर स्विफ्ट समेत कई सेलेब्स के फॉलोअर्स हुए कम

RCB ने MI पर रोमांचक जीत हासिल की

मैच की बात करें तो डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने मुंबई के खिलाफ दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। आरसीबी ने 167 रनों के लक्ष्य पीछा करते हुए तीन विकेट 39 रन पर खो दिए थे। देवदत्त पडिक्कल ने 12 और कप्तान रचत पाटीदार ने 8 रनों का योगदान दिया। ऐसे में क्रुणाल पांड्या ने मोर्चा संभाला और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने जेकब बेथेल (27 गेंदों में 27) के साथ चौथे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की और जितेश शर्मा (12 गेंदों में 18) के संग पांचवें विकेट के लिए 37 रन जोड़े। टिम डेविड गोल्डन डक का शिकार हुए। क्रुणाल 46 गेंदों में 73 रन बनाने के बाद 18वें ओवर में पवेलियन लौटे। भुवनेश्वर कुमार सात और रासिख सलाम 3 रन बनाकर नाबदा रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।