Virat Kohli somehow like German influencer Lizlaz s photo on Instagram sparks online frenzy Cheeku bhai private id banao विराट कोहली के अकाउंट से जर्मन इंफ्लुएंसर की फोटो लाइक, फैंस बोले- चीकू भाई प्राइवेट आईडी बनालो, Ipl Hindi News - Hindustan

विराट कोहली के अकाउंट से जर्मन इंफ्लुएंसर की फोटो लाइक, फैंस बोले- चीकू भाई प्राइवेट आईडी बनालो

विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट से जर्मन इंफ्लुएंसर लिजलाज की फोटो लाइक हो गई है। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस चीज को पकड़ लिया। यहां तक कि कुछ फैंस ने मजेदार सजेशन भी उनको दिया और कहा कि चीकू भाई प्राइवेट आईडी बनालो

Fri, 17 April 2026 01:34 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
विराट कोहली के अकाउंट से जर्मन इंफ्लुएंसर की फोटो लाइक, फैंस बोले- चीकू भाई प्राइवेट आईडी बनालो

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 में व्यस्त हैं। वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। इस बीच एक नया और दिलचस्प मामला उनसे जुड़ा हुआ सामने आया है। कथित रूप से विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक जर्मन इंफ्लुएंसर की फोटो को लाइक कर दिया है। यहां तक कि इंस्टाग्राम ने भी उस फोटो को अच्छी खासी रीच देकर भारतीय फैंस तक पहुंचा दिया है, जहां फैंस ने विराट कोहली के ही मजे ले लिए हैं।

दरअसल, जर्मनी की इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर लिजलाज की एक फोटो पर विराट कोहली का लाइक दिखा रहा है। गुरुवार 16 अप्रैल की रात को रेडिट और इंस्टाग्राम यूजर्स ने दावा किया कि क्रिकेटर ने जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलाज की इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक बोल्ड फोटो को लाइक किया था। यह बात तेजी से वायरल हो गई, जिससे मीम्स, जोक्स और रिऐक्शन्स की बाढ़ आ गई और कई लोगों ने इसे एक्ट्रेस अवनीत कौर से जुड़े ऐसे ही विवाद से जोड़ दिया। कुछ ही समय पहले अवनीत कौर की फोटो भी इस तरह लाइक होने का मुद्दा सोशल मीडिया पर छाया था।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

विराट कोहली का लाइक जानबूझकर था, गलती से हुआ था या फिर एल्गोरिदम की गलती का नतीजा था, यह अभी साफ नहीं है, लेकिन इससे इंटरनेट पर फैंस ने खूब मनोरंजन किया है। रेडिट और इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने क्रिकेटर विराट कोहली को बिन मांगी सलाह दी और मजे लिए। एक यूजर ने मजाक में लिखा, "अनुष्का बहुत परेशान होंगी।" दूसरे ने कोहली को कुछ ज्यादा ही समझदारी वाला रास्ता अपनाने का सुझाव दिया और लिखा, "चीकू भाई प्राइवेट ID बना लो.." यहां तक कि युजवेंद्र चहल का भी कमेंट इस पोस्ट पर है, जिसमें लिखा है "एलगॉरिदम"

Virat Kohli Lizlaz like

आपको बता दें, लिजलाज भारत आ चुकी हैं और वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी की फैन भी नजर आती हैं, क्योंकि उनके इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज और फोटोज हैं, जिनमें वह आरसीबी की जर्सी में नजर आ रही है। ऐसे में हो सकता है कि गलती से विराट कोहली के फीड में उनकी फोटो आई हो, जिस पर गलती से विराट कोहली ने लाइक कर दिया हो। हालांकि, अभी ऐसा कुछ लिजलाज के इंस्टाग्राम पर नजर नहीं आ रहा कि विराट ने उनकी फोटो लाइक कर रखी है। भले ही कुछ भी हो, लेकिन लिजलाज को खूब लाइमलाइट एक पोस्ट से मिल चुकी है। इंडियन यूजर्स अभी भी उनके पोस्ट पर विराट को लेकर कमेंट कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।