Virat Kohli reaction after MI was eliminated and RCB Won another IPL 2026 game Video goes viral MI के एलिमिनेट होने और RCB के जीतने पर कैसा था विराट कोहली का रिएक्शन? देखिए ये VIRAL VIDEO, Ipl Hindi News - Hindustan

MI के एलिमिनेट होने और RCB के जीतने पर कैसा था विराट कोहली का रिएक्शन? देखिए ये VIRAL VIDEO

Mumbai Indians के IPL 2026 से एलिमिनेट होने और RCB के जीतने पर विराट कोहली का रिएक्शन कैसा था? यह देखना है तो आपको आईपीएल के एक्स हैंडल पर जाना होगा, जिसका वीडियो आईपीएल ने शेयर किया है। 

Mon, 11 May 2026 10:20 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
MI के एलिमिनेट होने और RCB के जीतने पर कैसा था विराट कोहली का रिएक्शन? देखिए ये VIRAL VIDEO

Virat Kohli Winning Reaction: IPL 2026 का 54वां मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला भले ही हाई स्कोरिंग नहीं था, लेकिन हाई स्कोरिंग मुकाबले से कई गुना ज्यादा दिलचस्प रहा। आखिरी गेंद पर मैच का नतीजा निकला, जिस पर दोनों टीमों की हार-जीत का फैसला होना था और मुकाबला सुपर ओवर में भी जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आरसीबी ने जीत दर्ज की और इसी के साथ मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो गई। इस पर आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली का रिएक्शन क्या था? ये देखना दिलचस्प है।

दरअसल, विराट कोहली इस मैच में पहली गेंद पर आउट हो गए थे, लेकिन अच्छी बात यह रही कि उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी को जीत मिली। वहीं, पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को हार मिली, जो इस सीजन उनकी 8वीं हार थी। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस प्लेऑफ्स की रेस से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई। आखिरी गेंद पर आरसीबी को जीत के लिए दो रन चाहिए थे। रसिख सलाम डार और भुवनेश्वर कुमार ने जैसे-तैसे मिलकर दो रन पूरे कर लिए और आरसीबी की जीत को सुनिश्चित कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PAK दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ऐलान, IPL से बाहर हुई टीम का खिलाड़ी है कप्तान

उधर, विराट कोहली डगआउट में बैठे-बैठे सिर्फ इंतजार कर रहे थे कि कब टीम को जीत मिले और कब उनके इमोशन्स बाहर आएं। जैसे ही रसिख और भुवी ने मिलकर दूसरा रन पूरा किया, वैसे ही विराट कोहली डगआउट से उछल पड़े और मैदान के अंदर जाहर अपने आक्रामक रवैये वाले रिएक्शन पर काबू नहीं रख सके। उन्होंने क्रुणाल पांड्या को भी गले लगाया, क्योंकि उन्होंने ही इस मैच में आरसीबी को जीवित रखा था। इसका वीडियो आईपीएल के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है, जो आप नीचे देख सकते हैं।

ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने 167 रनों की चेज में 46 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 73 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.70 का था। वे आखिरी के ओवरों में आउट हो गए थे, लेकिन मुंबई इंडियंस की कुछ गलतियों की वजह से आरसीबी को जीत मिल गई। आरसीबी की इस सीजन यह 7वीं जीत है और इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर भी पहुंच गई है, जबकि पंजाब किंग्स अब चौथे पायदान पर खिसक गई है। हालांकि, एक जीत उनको प्लेऑफ्स के बेहद करीब ले जा सकती है, जबकि आरसीबी को एक जीत उन्हें प्लेऑफ्स का टिकट दिला सकती है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।