Ibrahim Zadran Most unluckiest players in the history of the T20 World Cup List winning hearts like this after the match T20 वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे बदकिस्मत खिलाड़ियों की लिस्ट में जुड़ा इब्राहिम जादरान का नाम, मैच के बाद ऐसे जीता दिल, Cricket Hindi News - Hindustan

T20 वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे बदकिस्मत खिलाड़ियों की लिस्ट में जुड़ा इब्राहिम जादरान का नाम, मैच के बाद ऐसे जीता दिल

इब्राहिम जादरान ने कनाडा के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि उनका नाम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे बदकिस्मत खिलाड़ियों की लिस्ट में जुड़ गया है। वह 95 रन बनाकर नाबाद रहे।

Fri, 20 Feb 2026 06:55 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
T20 वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे बदकिस्मत खिलाड़ियों की लिस्ट में जुड़ा इब्राहिम जादरान का नाम, मैच के बाद ऐसे जीता दिल

अफगानिस्तान ने अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान का अंत जीत के साथ किया। कनाडा के खिलाफ हुए उनके ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान ने 82 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। अफगानिस्तान की इस जीत के हीरो इब्राहिम जादरान रहे, जिन्होंने 95 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर ही अफगानिस्तान पहले बैटिंग करते हुए 200 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रहा था। इब्राहिम जादरान को उनकी इस धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। हालांकि इस मैच जिताऊ पारी के बावजूद इब्राहिम जादरान का नाम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे बदकिस्मत खिलाड़ियों की लिस्ट में जुड़ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20I में सबसे ज्यादा POTM; रजा इतिहास रचने की दहलीज पर; सूर्या-कोहली छूटे पीछे

यह लिस्ट है टी20 वर्ल्ड कप में 90s में नाबाद रहने का। फॉर्मेट चाहे कोई भी हो हर खिलाड़ी अपना शतक पूरा करना चाहता है, जब कोई खिलाड़ी 90s में होता है तो वह संभलकर खेलता है, वहीं पारी खत्म होने की स्थिति में वह आक्रामर रुख अपनाता है ताकि वह अपने शतक से पहुंच सके। 90s में रहते हुए जब कोई खिलाड़ी नाबाद पवेलियन लौटता है तो उसका दिल सबसे ज्याद दुखता है।

इब्राहिम जादरान टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 90s में नाबाद रहने वाले 9वें खिलाड़ी बन गए हैं। सबसे पहले ऐसा साउथ अफ्रीका के हर्षल गिब्स के साथ हुआ था, जब वह 2007 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान 90 रन बनाकर नाबाद रहे थे, वहीं इस वर्ल्ड कप (2026) में आयरलैंड के लोरकन टकर भी 94 रन बनाकर नाबाद रह चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PAK का इस लीग से कट सकता है पत्ता, बड़ा कदम उठा सकती है IPL फ्रेंचाइजियां

टी20 वर्ल्ड कप में 90s में नाबाद रहने वाले खिलाड़ी

2007 - हर्षल गिब्स (90*)

2009 - तिलकरत्ने दिलशान (96*)

2010 - महेला जयवर्धने (98*)

2012 - लाइक राइट (99*)

2021 - वैन डेर डुसेन (94*)

2022 - डेवोन कॉनवे (92*)

2024 - एरॉन जोन्स (94*)

2026 - लोरकन टकर (94*)

2026 - इब्राहिम जादरान (95*)

इब्राहिम जादरान को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्होंने अपने कोच जोनाथन ट्रॉट को यह अवॉर्ड डेडिकेट किया। जोनाथन ट्रॉट का बतौर कोच अफगानिस्तान के साथ सफर इसी मैच के साथ समाप्त हुआ। इमोशनल होकर जादरान अपने कोच को गले लगाते हुए भी नजर आए।

इब्राहिम जादरान ने कहा, “हम सब जोनाथन के बहुत एहसानमंद हैं। हमने उनके अंडर बहुत कुछ हासिल किया, उन्होंने मुझे बेहतर होने में मदद की। हम सब उन्हें मिस करेंगे।”

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।