शुभमन गिल ने IPL के बाद टेस्ट में भी ठोका शतक, नाबाद रहकर भारत का स्कोर पहुंचाया 400 के करीब
आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अब टेस्ट क्रिकेट में भी शुभमन गिल का जलवा देखने को मिला है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में पहले दिन ही शतक जड़ दिया है।

आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अब टेस्ट क्रिकेट में भी शुभमन गिल का जलवा देखने को मिला है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में पहले दिन ही शतक जड़ दिया है। टेस्ट क्रिकेट में कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। इस शतक के साथ गिल अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं और अगले दिन बल्लेबाजी करते नजर आएंगे।
IPL में अपने जोड़ीदार साई सुदर्शन के आउट होने के बाद शुभमन गिल नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए और पहले से सेट टोन को और आगे बढ़ाया। गिल ने आज दोपहर में कड़ी धूप में शानदार बल्लेबाजी की और पहले संभलकर खेले, लेकिन बाद में चौके छक्के भी जड़े। फिलहाल गिल 143 गेंदों में 103 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय कप्तान ने अपनी इस पारी के दौरान 11 चौके और 1 छक्का जड़ा। वे 71 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते नजर आए।
शुभमन गिल के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक टेस्ट करियर 41 मैच खेले हैं जिसकी 74 पारियों में 43.97 की औसत के साथ कुल 2946 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 11 शतक और 8 अर्द्धशतक लगाए हैं। गिल ने टेस्ट क्रिकेट में एक दोहरा शतक भी लगाया है और उनके पास एक और दोहरा शतक लगाने का मौका है।
आज के मैच की बात करें तो भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लनपुर में खेले जा रहे एकमात्र मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 368 रन 3 विकेट पर बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल का बल्ला इस टेस्ट मैच की पहली पारी में खामोश रहा और उन्होंने सिर्फ 24 रन बनाए। साईं सुदर्शन ने 81 रनों की पारी खेली, लेकिन वे शतक से चूक गए। हालांकि, इसके बाद केएल राहुल ने अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया, हालांकि, वे 100 रनों के स्कोर पर ही आउट हो गए। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 103 रनों की पारी खेली और वे नाबाद हैं। वहीं, ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया और 50 रनों पर नाबाद हैं।
बता दें कि शुभमन गिल का यह 40वां टेस्ट मैच है। इतने मैचों के बाद वे विराट कोहली के रिकॉर्ड से कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया है। यानी टेस्ट कप्तानी उनको शूट कर रही है। गिल भारत के वनडे फॉर्मेट के भी कप्तान हैं।





साइन इन