Rishabh Pant is a much bigger batsman than ms Dhoni in Tests comparisons between two are wrong r Ashwin said टेस्ट में ऋषभ पंत धोनी से बहुत बड़े बल्लेबाज हैं, दोनों के बीच तुलना गलत, अश्विन ने कह दी बड़ी बात, Cricket Hindi News - Hindustan

टेस्ट में ऋषभ पंत धोनी से बहुत बड़े बल्लेबाज हैं, दोनों के बीच तुलना गलत, अश्विन ने कह दी बड़ी बात

भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने ऋषभ पंत और धोनी की तुलना को लेकर एक बहुत बड़ी बात कही है। अश्विन ने कहा है कि धोनी की तुलना में ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में बेहद शानदार हैं।

Sat, 6 June 2026 05:00 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
टेस्ट में ऋषभ पंत धोनी से बहुत बड़े बल्लेबाज हैं, दोनों के बीच तुलना गलत, अश्विन ने कह दी बड़ी बात

भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने ऋषभ पंत और धोनी की तुलना को लेकर एक बहुत बड़ी बात कही है। अश्विन ने कहा है कि धोनी की तुलना में ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में बेहद शानदार हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ऋषभ पंत से धोनी की कोई तुलना ही नहीं है। पंत बहुत आगे की चीज है, उसे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों से तुलना ही नहीं करनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:KL राहुल ने ठोकी 12वीं टेस्ट सेंचुरी, कर ली रोहित शर्मा के शतकों की बराबरी

ऋषभ पंत और धोनी की तुलना ही गलत, पंत बड़े बल्लेबाज हैं

अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात में खेल पत्रकार विमल कुमार से चर्चा के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि "यह तुलना ही गलता है। ऋषभ और धोनी में टेस्ट बैटर्स में कंपैरिजन है ही नहीं। ऋषभ को मैं दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों के साथ मैं रखूंगा। इंडियन विकेटकीपर बैट्समैन के साथ ऋषभ को कंपेयर ही मत करो। ऋषभ पंत की तुलना दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट आदि से होनी चाहिए, धोनी और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों से नहीं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाहता हूं वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट खेले, लेकिन थोप नहीं सकते.., अश्विन

पंत की पेडेगरी का कोई प्लेयर नहीं, बस एक कमी

पंत की एकमात्र कमी पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि "ऋषभ पंत के प्रदर्शन में रत्ती भर भी कमी नहीं है। वह एक हाई क्वालिटी प्लेयर है। लेकिन अगर टीम को अगर जरूरत पड़ेगी तो वह इससे दूर नहीं जा सकते कि परिस्थितां कैसा खेलने को कह रही हैं। वह अपने मन मुताबिक नहीं खेल सकते, टीम की जरूरत के अनुसार ही खेलना होगा। यही एक क्रिटिसिज्म मैं ऋषभ के ऊपर रख रहा हूं कि कई बार टीम की जरूरत को भूलकर भी शॉट्स खेल देते हैं। इसके अलावा वह शानदार विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक हैं। ऋषभ पंत ने अपने अग्रेसिव इंटेट को टीम से भी ऊपर रखा है यही एकमात्र दिक्कत पंत के साथ है। इसके अलावा वह अलग ही पैडिगरी का प्लेयर है। उनके टक्कर में कोई इंडिया में है ही नहीं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विराट कोहली Vs शुभमन गिल: 40 टेस्ट मैचों के बाद किसका प्रदर्शन बेहतर?

ऋषभ पंत को टेस्ट की उपकप्तानी और सूर्या को कप्तानी से हटाए जाने से अश्विन नाखुश

बता दें कि हाल ही में अफगानिस्तान के लिए चुनी गई टेस्ट टीम के दौरान बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत को भारतीय टीम के उपकप्तान पद से हटाकर केएल राहुल को उनकी जगह बना दिया गया। इसके भी रविचंद्रन अश्विन सहमत नहीं दिखे। इसके अलावा अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने सूर्यकुमार यादव को टी-20 क्रिकेट से हटाए जाने पर भी आपत्ति जताई और इस तरह के व्यवहार को ठीक नहीं माना।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।