shubman gill Equals Babar Azam Included in list of batsmen who scored most centuries at the age of 26 शुभमन गिल ने की बाबर आजम की बराबरी, सचिन और कोहली के साथ इस खास लिस्ट में हुए शामिल, Cricket Hindi News - Hindustan

शुभमन गिल ने की बाबर आजम की बराबरी, सचिन और कोहली के साथ इस खास लिस्ट में हुए शामिल

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक के साथ शुभमन गिल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे 26 साल की उम्र में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पाकिस्तान के बाबर आजम की बराबरी कर ली है। बाबर ने 26 साल की उम्र में 20 शतक लगाए थे। शुभमन गिल ने भी 20 शतक जड़ दिए हैं।

Sun, 7 June 2026 06:32 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
शुभमन गिल ने की बाबर आजम की बराबरी, सचिन और कोहली के साथ इस खास लिस्ट में हुए शामिल

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच की पहली पारी में शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गिल ने मैच के पहले दिन ही शतक लगा दिया था और 103 रनों के स्कोर पर नाबाद पवेलियन लौटे थे। इसके बाद दूसरे दिन वे 126 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान गिल ने 15 चौके और एक गगनचुंबी छक्का लगाया। इस शतकीय पारी के साथ ही शुभमन गिल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे 26 साल की उम्र में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पाकिस्तान के बाबर आजम की बराबरी कर ली है। बाबर ने 26 साल की उम्र में 20 शतक लगाए थे। शुभमन गिल ने भी 20 शतक जड़ दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विराट कोहली और रोहित शर्मा से सूर्यकुमार यादव अलग कैसे हैं? अश्विन ने उठाए सवाल

26 साल की उम्र में तीनों फॉर्मेट मिलाकर सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 26 साल की उम्र में कुल 47 शतक जड़ दिए थे और दुनिया की क्रिकेट को हिलाकर रख दिया था। इस सूची में नंबर दो पर क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली का नाम है। किंग कोहली ने 26 साल की उम्र में सभी फॉर्मेट को मिलाकर कुल 34 शतक जड़ दिए थे। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने भी शुरुआती दौर में काफी प्रभावित किया था और 26 साल की उम्र तक आते-आते उन्होंने 26 शतक जड़ दिए थे। वे इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्यकुमार यादव के साथ गलत हुआ? कप्तानी से हटाए जाने पर क्या बोले सुनील गावस्कर?

26 साल की उम्र में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर टेस्ट क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक जो रूट ने कुल 23 शतक जड़े थे और वे इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टर कुक ने 26 साल में कुल 21 शतक जड़े थे। वे पांचवें स्थान पर है। डिविलियर्स ने भी इस उम्र तक आते-आते 21 शतक जड़ दिए थे। अब शुभमन गिल इस सूची में बाबर आजम की बराबरी करते हुए 6वें स्थान पर आ गए हैं। दोनों ही बल्लेबाजों ने 26 साल की उम्र तक कुल 20 शतक लगाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:KL राहुल नंबर-1, शुभमन गिल का भी दबदबा, सर्वाधिक शतक वाले 5 एक्टिव इंडियन बैटर

26 साल की उम्र में सर्वाधिक इंटरनेशनल शतक वाले बल्लेबाज

47 - सचिन तेंदुलकर

34 - विराट कोहली

26 - केन विलियमसन

23 - जो रूट

21 - एलेस्टर कुल

21 - एबी डिविलियर्स

20 - शुभमन गिल*

20 - बाबर आजम

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।