KL Rahul is No 1 Shubman Gill also dominates see top 5 active Indian players with the most centuries in Test cricket KL राहुल नंबर-1, शुभमन गिल का भी दबदबा, देखिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले टॉप-5 एक्टिव भारतीय बैटर
More
Hindi NewsफोटोखेलKL राहुल नंबर-1, शुभमन गिल का भी दबदबा, देखिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले टॉप-5 एक्टिव भारतीय बैटर

KL राहुल नंबर-1, शुभमन गिल का भी दबदबा, देखिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले टॉप-5 एक्टिव भारतीय बैटर

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारत के लिए अब इस फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले एक्टिव प्लेयर कौन-कौन हैं, आइए आज हम आपको बताते हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaSun, 7 June 2026 12:36 AM
1/7

सर्वाधिक शतक लगाने वाले एक्टिव भारतीय प्लेयर

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारत के लिए अब इस फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले एक्टिव प्लेयर कौन-कौन हैं, आइए आज हम आपको बताते हैं।

2/7

लोकेश राहुल नंबर वन

भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले एक्टिव प्लेयर में पहले नंबर पर अब केएल राहुल का नाम है। राहुल ने अपने करियर में कुल 12 टेस्ट शतक जड़े हैं।

3/7

अफगानिस्तान के खिलाफ पूरा किया 12वां शतक

न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे मुकाबले के पहले ही दिन केएल ने अपना 12वां शतक पूरा किया। राहुल ने साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से अब तक उन्होंने कुल 68 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 119 पारियों में अब तक कुल 4153 रन 36.42 की औसत से बनाए हैं।

4/7

शुभमन गिल दूसरे स्थान पर

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वाले एक्टिव खिलाड़ियों में शुभमन गिल दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 11 शतक लगाए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में ही उन्होंने अपना 11वां शतक जड़ा है।

5/7

ऋषभ पंत तीसरे स्थान पर

इस लिस्ट में भारत के स्टार टेस्ट बल्लेबाज ऋषभ पंत तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 50 मैचों की 87 पारियों में 43.57 की औसत से कुल 3526 रन बनाए हैं और 8 शतक जड़े हैं।

6/7

जायसवाल चौथे नंबर पर

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपने तीन साल के करियर में 29 मैचों की 54 पारियों में 48.75 की औसत से कुल 2305 रन बनाए हैं और 7 शतक जड़े हैं।

7/7

जडेजा नंबर पांच पर

सूची में पांचवें स्थान पर भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम है, जिन्होंने अब तक 89 टेस्ट मैचों की 133 पारियों में 4095 रन बनाए हैं और इस दौरान 6 शतक जड़े हैं। जडेजा ने अभी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है, हालांकि, अफगानिस्तान के साथ मैच में उन्हें मौका नहीं मिला है।