Suryakumar Yadav could have been given a chance for England series said Sunil Gavaskar on being removed from t20 captain सूर्यकुमार यादव के साथ गलत हुआ, कप्तानी से हटाए जाने पर बोले सुनील गावस्कर, कहा- 1 मौका दिया जा सकता था, Cricket Hindi News - Hindustan

सूर्यकुमार यादव के साथ गलत हुआ, कप्तानी से हटाए जाने पर बोले सुनील गावस्कर, कहा- 1 मौका दिया जा सकता था

भारत को विश्व कप जिताने के तुरंत बाद आईपीएल में खराब प्रदर्शन और आगे की सोच के कारण सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाए जाने के फैसले को सुनील गावस्कर ने गलत बताया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सूर्यकुमार यादव को आगामी इंग्लैंड सीरीज में मौका दिया जा सकता था।

Sun, 7 June 2026 03:01 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
सूर्यकुमार यादव के साथ गलत हुआ, कप्तानी से हटाए जाने पर बोले सुनील गावस्कर, कहा- 1 मौका दिया जा सकता था

भारत को विश्व कप जिताने के तुरंत बाद आईपीएल में खराब प्रदर्शन और आगे की सोच के कारण सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाए जाने के फैसले को सुनील गावस्कर ने गलत बताया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सूर्यकुमार यादव को आगामी इंग्लैंड सीरीज में मौका दिया जा सकता था उसके बाद उनके प्रदर्शन को देखते हुए निर्णय लेना था। साथ ही सुनील गावस्कर ने आईपीएल के प्रदर्शन को भी टी-20 में सिलेक्शन का बड़ा पैमाना मानने का संकेत किया है। उन्होंने कहा है कि सूर्यकुमार यादव का आईपीएल 2026 अच्छा ना जाने के कारण भी इस निर्णय तक पहुंचने में चयनकर्ताओं को बल मिला होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:KL राहुल नंबर-1, शुभमन गिल का भी दबदबा, सर्वाधिक शतक वाले 5 एक्टिव इंडियन बैटर

ऐसा कह सकते हैं कि सूर्या के साथ गलत हुआ- गावस्कर

स्पोर्ट्स तक को दिए गए इंटरव्यू के दौरान सुनील गावस्कर से पूछा गया कि क्या सूर्यकुमार यादव के साथ गलत हुआ, उन्हें कप्तानी से ऐसे तुरंत नहीं हटाया जाना चाहिए था। इसके जवाब में गावस्कर बोले "आप यह भी कह सकते हैं, क्यों अभी दो साल बाकी हैं। 2028 के वर्ल्ड कप के लिए और 2028 के ओलंपिक्स के लिए तो शायद क्योंकि इनका आईपीएल 2026 का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, तो शायद उनको ये जो इंग्लैंड की 5 मैचों की टी-20 सीरीज है, वहां पर उनको मौका दिया जा सकता था उसके बाद में शायद आप अलग सोच सकते थे।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत को अगले 20 वर्षों के लिए एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी मिल गया है- ग्रीम स्वान

सूर्या की उम्र एक फैक्टर था

सुनील गावस्कर ने आगे कहा "पर शायद सिलेक्शन कमेटी ने अलग सोचा क्योंकि चेंज करना बदलाव करना है तो अभी ही शुरुआत करें और इसी की वजह से इन्होंने इसकी शुरुआत की।" उन्होंने सूर्यकुमार यादव की उम्र का हवाला देते हुए कहा “हमें याद रखना चाहिए कि सूर्यकुमार यादव की उम्र 35 या 36 साल की है दो साल के बाद वे 38 के होंगे तो उस वक्त अगर 2028 में आपको गोल्ड मेडल जीतना है, आपको वापस टी-20 वर्ल्ड कप रिटेन करना है तो उसके लिए ऐसा कप्तान नियुक्त करना चाहिए जो थोड़ा सा युवा भी है और जिसके पास थोड़ा बहुत इंटरनेशनल कप्तानी का अनुभव भी भी हो। अब जो श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे उनको वो अनुभव भी है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीत प्रतिशत के आधार पर भारत का सबसे सफल टी-20 कप्तान कौन? सूर्यकुमार धोनी से आगे

इंडिया टुडे को दिए एक अन्य इंटरव्यू में सुनील गावस्कर ने सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की थी और उनकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी से की थी। सुनील गावस्कर ने कहा कि सूर्या धोनी की तरह ही शांत स्वभाव मैदान पर रखते है और यह एक चीज वह टीम इंडिया के लिए विरासत में छोड़ जाएंगे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।