Salman Ali Agha run out was in accordance with the Laws of the Game MCC issues statement सलमान अली आगा का रन आउट खेल के नियमों के अनुरूप था, एमसीसी ने जारी किया बड़ा बयान, बांग्लादेश को ये सलाह दी, Cricket Hindi News - Hindustan

सलमान अली आगा का रन आउट खेल के नियमों के अनुरूप था, एमसीसी ने जारी किया बड़ा बयान, बांग्लादेश को ये सलाह दी

खेल नियमों के सरंक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा के विवादित रन-आउट पर कहा है कि यह पूरी तरह खेल के नियमों के अनुरुप था।

Tue, 17 March 2026 08:37 PMVarta
share
सलमान अली आगा का रन आउट खेल के नियमों के अनुरूप था, एमसीसी ने जारी किया बड़ा बयान, बांग्लादेश को ये सलाह दी

लंदन 17 मार्च (वार्ता) खेल नियमों के सरंक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा के विवादित रन-आउट पर कहा है कि यह पूरी तरह खेल के नियमों के अनुरुप था। हालांकि उसने यह भी सुझाव दिया कि बंगलादेश 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' (खेल की भावना) के आधार पर अपनी अपील वापस ले सकता था। एमसीसी ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, "अंपायरों का आगा को आउट देना सही था। उन्होंने कहा कि बल्लेबाज ने स्वयं गेंद उठाने की कोशिश करके, गेंद को रोकने के कारण आउट होने का जोखिम मोल ले लिया था। नियमों के तहत, अंपायर इससे अलग कुछ और नहीं कर सकते थे। जब विकेट गिरा, तब नॉन-स्ट्राइकर साफ तौर पर अपनी क्रीज से बाहर थे, और गेंद अभी भी खेल में थी। इसलिए, यह आउट है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैंने युवराज सिंह से सीखा, WC जीतने के बाद संजू ने की विश्व चैंपियन की तारीफ

उन्होंने कहा, "गेंद के 'डेड' (निष्क्रिय) होने का तो कोई सवाल ही नहीं था और अक्टूबर में जब नया 'डेड-बॉल' नियम लागू होगा। जो अंपायरों को यह तय करने का अधिक अधिकार देता है कि गेंद 'पूरी तरह से कब स्थिर हो गई है' तब भी यही स्थिति बनी रहेगी। इसलिए, इस बात का कोई आधार नहीं है कि नियमों के अनुसार यह फैसला 'नॉट-आउट' होना चाहिए था।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा या विराट कोहली: IPL में किसका स्ट्राइक रेट ज्यादा?

नियमों के अनुसार डेड बॉल मानने का सुझाव संभव नहीं

उन्होंने कहा, "कुछ सुझाव आए हैं कि गेंद को 'डेड' मान लिया जाना चाहिए था। नियमों के तहत यह संभव नहीं है; जब खिलाड़ी आपस में टकराते हैं तो गेंद 'डेड' नहीं हो जाती - अगर ऐसा होता, तो खिलाड़ी ऐसी स्थितियों में जान-बूझकर टकराने की कोशिश करते, जब उन्हें इससे फायदा हो सकता था। गंभीर चोट का कोई खतरा नहीं था, इसलिए इस आधार पर 'डेड बॉल' का फैसला नहीं दिया जा सकता था। अंपायर के लिए यह स्पष्ट तौर पर समझना मुश्किल था कि क्या सभी खिलाड़ियों ने गेंद को खेल से बाहर मान लिया है, क्योंकि मेहदी को साफ तौर पर लग रहा था कि गेंद अभी भी सक्रिय है, भले ही आगा को ऐसा न लगा हो। और गेंद न तो गेंदबाज के हाथों में पूरी तरह से स्थिर हुई थी और न ही विकेटकीपर के, क्योंकि वह जमीन पर पड़ी थी।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बैटर, क्रिस गेल का जलवा

उल्लेखनीय है कि ढाका में बंगलादेश के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान मेहदी, मोहम्मद रिजवान के शॉट को रोकने के लिए पिच पर दौड़ रहे थे, जबकि आगा नॉन-स्ट्राइकर छोर पर पीछे हट रहे थे। जब मेहदी गेंद उठाने की प्रयास कर रहे थे, तो आगा भी नीचे झुके, ऐसा लग रहा था कि वे स्वयं गेंद उठाकर गेंदबाज को देना चाहते थे। लेकिन इससे पहले कि वे ऐसा कर पाते, मेहदी तेजी से गेंद पर झपटे और उसे स्टंप्स की ओर उछाल दिया, जबकि आगा अपनी क्रीज से बाहर थे।

राम

वार्ता

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।