I learned from Yuvraj Singh when I was out of form reveals Sanju samson after World Cup win मैंने युवराज सिंह से सीखा, WC जीतने के बाद संजू ने की विश्व चैंपियन की तारीफ, जानिए क्या-क्या कहा?, Cricket Hindi News - Hindustan

मैंने युवराज सिंह से सीखा, WC जीतने के बाद संजू ने की विश्व चैंपियन की तारीफ, जानिए क्या-क्या कहा?

संजू सैमसन ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि विश्व कप में उनके द्वारा खेली गई अहम पारियों में युवराज सिंह का भी योगदान है। युवराज सिंह और रॉबिन उथ्थपा ने उनसे बात की थी, जिसका उन्हें काफी फायदा हुआ।

Tue, 17 March 2026 08:20 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
मैंने युवराज सिंह से सीखा, WC जीतने के बाद संजू ने की विश्व चैंपियन की तारीफ, जानिए क्या-क्या कहा?

टी-20 विश्व कप 2026 में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे संजू सैमसन की अब पूरे देश में वाहवाही हो रही है। उन्होंने सिर्फ 5 मैचों की 5 पारियों में ही वो कर दिखाया जो बहुत से क्रिकेटर एक दो वर्ल्ड कप एडिशन पूरा होने पर भी नहीं कर पाते हैं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ 5 मैच खेले और 321 रनों का स्कोर बनाया। इसके साथ ही उन्होंने ना सिर्फ भारत को विश्व कप जिताया बल्कि विराट कोहली का एक टी-20 विश्व कप एडिशन में सर्वाधिक रनों के भारतीय रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा या विराट कोहली: IPL में किसका स्ट्राइक रेट ज्यादा?

युवराज सिंह की सलाह ने की मदद

संजू सैमसन ने विश्व कप में अपनी शानदार पारियों और फॉर्म का क्रेडिट पूर्व भारतीय क्रिकेट युवराज सिंह को भी दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में युवराज सिंह की महानता पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने भारत के लिए दो-तीन विश्व कप जिताए हैं और विश्व कप के दौरान उनसे संपर्क करना वाकई काफी फायदेमंद रहा। उन्होंने बताया कि युवराज सिंह और रॉबिन उथ्थपा की बातचीत ने उन्हें बड़ी पारियां खेलने और भारत को विश्व कप में जीत दिलाने में काफी मदद की।

संजू सैमसन ने युवराज सिंह के बारे में बात करते हुए कहा “पाजी (युवराज सिंह) ने मुझसे कहा कि विश्व कप तुम्हारे लिए आ रहा है, मुझे लगता है कि तुम्हें मेरे साथ कुछ समय बिताना चाहिए, इससे तुम्हें बहुत फायदा होगा। और सच में बहुत फायदा हुआ। युवी पाजी और रॉबिन भाई, दोनों ने मुझसे संपर्क किया और मैंने दोनों के साथ समय बिताया। मतलब, उन्होंने 2-3 विश्व कप जीते हैं, मुझे लगता है कि उन्होंने वही किया है जो हम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए मैं गया और उन्हें वह सम्मान दिया जिसके वे हकदार हैं और मैंने उनसे जो कुछ भी सीखा, वह सब कुछ जाना।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बैटर, क्रिस गेल का जलवा

आखिरी तीन मैचों में संजू का दिखा धमाल

बता दें कि संजू सैसमन ने विश्व कप के आखिरी तीन मुकाबलों में क्रमश: 97, 89 और 89 रनों की पारी खेली। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में 97 रन बनाए थे उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन बनाए। संजू यहीं नहीं रुके उन्होंने फाइनल मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन किया और 89 रन की पारी खेलकर भारत को एक बड़े स्कोर तक पहुंचने के लिए एक मजबूत आधारशिला प्रदान की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या श्रेयस अय्यर की कप्तानी में IPL जीत पाएगी PBKS, पूर्व क्रिकेटर ने क्या कहा?

गौरतलब है कि युवराज सिंह सीखने के लिए उत्सुक युवा क्रिकेटरों को हमेशा सहयोग करते हैं। युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा उन्हें अपना गुरू और मेंटोर दोनों मानते हैं। इसके साथ ही शुभमन गिल भी उनके साथ वक्त बिताते हैं और जरूरत पड़ने पर ट्रेनिंग भी लेते हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।