Top 5 batsmen who hit the most sixes in an IPL season Chris Gayle leads the list IPL के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बैटर, लिस्ट में क्रिस गेल का जलवा, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बैटर, लिस्ट में क्रिस गेल का जलवा

आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन-कौन से हैं, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं। इस सूची में वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का जलवा देखने को मिल रहा है।

Tue, 17 March 2026 04:58 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बैटर, लिस्ट में क्रिस गेल का जलवा

28 मार्च से आईपीएल का आगाज होने जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग का यह 19वां सीजन है। ऐसे में इस आईपीएल के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने अपना कीर्तिमान स्थापित किया है और नाम ऊंचा किया है। एक आईपीएल सीजन में सबसे अधिक छक्के किन पांच बल्लेबाजों ने लगाए हैं यह सवाल भी कई लोगों के मन में होगा। ऐसे में आइए आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या श्रेयस अय्यर की कप्तानी में IPL जीत पाएगी PBKS, पूर्व क्रिकेटर ने क्या कहा?

शीर्ष स्थान पर क्रिस गेल

आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज और क्रिकेट की दुनिया में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल का जलवा देखने को मिलता है। टॉप-5 की लिस्ट में क्रिस गेल का नाम 3 बार है। वे इस लीग के इतिहास में एक सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बैटर हैं। गेल ने साल 2012 के सीजन में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 59 छक्के जड़ दिए थे जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में सर्वाधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तानी बैटर के समर्थन में उतरे डिविलियर्स और स्टेन, बांग्लादेशियों को लताड़ा

टॉप-5 में तीन बार नाम

इस सूची में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज आंद्रे रसेल का नाम है। उन्होंने साल 2019 के सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 छक्के लगाए थे। सूची में 51 छक्कों के साथ एक बार फिर गेल का नाम है। उन्होंने 2013 में भी शानदार लय दिखाते हुए 51 छक्के जड़े थे। इस सूची में चौथे स्थान पर इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर हैं जिन्होंने साल 2022 के आईपीएल सीजन में कुल 45 छक्के लगाए थे। टॉप-5 में एक बार फिर क्रिस गेल का नाम है। उन्होंने साल 2011 में 44 छक्के जड़ दिए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली के अनुसार कौन है T-20 का सबसे बेहतरीन ओपनर? सचिन-सहवाग-रोहित भी कुछ नहीं

आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर

क्रिस गेल (2012) 59 छक्के

आंद्रे रसेल (2019) 52 छक्के

क्रिस गेल (2013) 51 छक्के

जोस बटलर (2022) 45 छक्के

क्रिस गेल (2011) 44 छक्के

आईपीएल के इतिहास में 1 सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में क्या कोई बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे करके लिस्ट में अपना नाम लिखा पाएगा यह देखना दिलचस्प होगा। वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य आदि कई ऐसे युवा विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जिनसे उम्मीद लगाई जा रही है कि ये बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। हाल ही में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि वे क्रिस गेल के 175 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह आईपीएल के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।