Rohit Sharma or Virat Kohli Who has a higher strike rate in the IPL Who leads in runs and sixes रोहित शर्मा या विराट कोहली: IPL में किसका स्ट्राइक रेट ज्यादा? रन और छक्कों के मामले में कौन आगे, Cricket Hindi News - Hindustan

रोहित शर्मा या विराट कोहली: IPL में किसका स्ट्राइक रेट ज्यादा? रन और छक्कों के मामले में कौन आगे

आईपीएल में रोहित शर्मा और विराट कोहली में से किसका स्ट्राइक रेट ज्यादा है और किसने ज्यादा रन बनाए हैं और छक्के किसने ज्यादा जड़े हैं, ऐसे कई सवाल हैं जो क्रिकट प्रशंसकों के मन में होंगे। ऐसे में आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

Tue, 17 March 2026 06:32 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
रोहित शर्मा या विराट कोहली: IPL में किसका स्ट्राइक रेट ज्यादा? रन और छक्कों के मामले में कौन आगे

टी-20 विश्व कप की समाप्ति के बाद अब आईपीएल का बिगुल बजने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी हो चुका है, जिसमें पहला मुकाबला गत चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। इसके अलावा एक मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच भी रखा गया है, जो आईपीएल के शुरुआती दौर का सबसे बड़ा मुकाबला साबित हो सकता है। इस मैच में भारतीय क्रिकेट के दो सुपरस्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी नजर आएंगे। ये दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल खेली गई वनडे सीरीज के बाद पहली बार मैदान पर नजर आएंगे। दूसरे लहजे में कहें तो रोहित और कोहली साल 2026 में पहली बार किसी बड़े मुकाबले के लिए मैदान पर एक साथ नजर आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बैटर, क्रिस गेल का जलवा

विराट कोहली और रोहित शर्मा की तुलना

विराट कोहली और रोहित शर्मा आईपीएल के सुपरस्टार हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल के पहले सीजन से खेलना शुरू किया था और आज तक खेल रहे हैं। ऐसे में लोग दोनों खिलाड़ियों की तुलना भी करते हैं और दोनों का फैनबेस भी काफी अलग-अलग है। आईपीएल में रोहित शर्मा और विराट कोहली में से किसका स्ट्राइक रेट ज्यादा है और किसने ज्यादा रन बनाए हैं और छक्के किसने ज्यादा जड़े हैं, ऐसे कई सवाल हैं जो क्रिकट प्रशंसकों के मन में होंगे। ऐसे में आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या श्रेयस अय्यर की कप्तानी में IPL जीत पाएगी PBKS, पूर्व क्रिकेटर ने क्या कहा?

ऐसा है दोनों का IPL करियर

सबसे पहले बात करते हैं विराट कोहली की। विराट कोहली ने आईपीएल में 2008 से लेकर 2025 तक कुल 267 मैच खेले हैं, जिसकी 259 पारियों में 39.55 की औसत और 132.86 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 8661 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 63 अर्धशतक और 8 शतक जड़े हैं। कोहली ने अपने आईपीएल करियर में कुल 259 पारियों में 291 छक्के लगाए हैं और वे इस लीग में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, रोहित शर्मा की बात करें तो रोहित ने अपने आईपीएल करियर में 2008 से लेकर 2025 तक कुल 272 आईपीएल मैच खेले जिसकी 267 पारियों में 29.73 की औसत और 132.10 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 7046 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 47 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर में कुल 302 छक्के लगाए हैं और इस लीग में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में क्रिस गेल के बाद दूसरे स्थान पर हैं। वे क्रिस गेल के साथ आईपीएल के इतिहास में 300 छक्कों का रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दो ही बल्लेबाज हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तानी बैटर के समर्थन में उतरे डिविलियर्स और स्टेन, बांग्लादेशियों को लताड़ा

कोहली का स्ट्राइक रेट ज्यादा

इस तरह देखा जाए तो विराट कोहली आईपीएल में स्ट्राइक रेट के मामले में रोहित शर्मा से आगे हैं, लेकिन दोनों के बीच कुछ पॉइंट्स का अंतर है। इन दोनों का करियर स्ट्राइक रेट 132 से अधिक है। विराट कोहली का 132.86 है, वहीं रोहित शर्मा 132.10 है। टी-20 क्रिकेट में आज के दौर में 132 का स्ट्राइक रेट बहुत अधिक नहीं माना जाता है, लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटर लंबे समय से खेल रहे हैं, ऐसे में दोनों के लिए यह आंकड़े ठीक ही नजर आते हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।