रुतुराज गायकवाड़ इस मामले में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज, विराट कोहली भी पीछे, सचिन का तो नाम ही नहीं
मौजूदा समय में रुतुराज गायकवाड लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे अधिक औसत रखने वाले दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं। उनके सामने ना तो विराट कोहली टिकते हैं और सचिन तेंदुलकर का तो नामोनिशान ही नहीं है।

श्रीलंका ए के खिलाफ भारतीय ए टीम की ओर से खेलते हुए रुतुराज गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली है। इस शानदार पारी के साथ उन्होंने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं। रुतुराज गायकवाड लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं। लिस्ट ए क्रिकेट का मतलब घरेलू 40 से 60 ओवर के बीच के मैच और अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच जिसमें अंतरराष्ट्रीय ए टीमें भी शामिल होती हैं से है। मौजूदा समय में रुतुराज गायकवाड लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे अधिक औसत रखने वाले दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं। उनके सामने ना तो विराट कोहली टिकते हैं और सचिन तेंदुलकर का तो नामोनिशान ही नहीं है। दुनिया के अन्य दिग्गज बल्लेबाज भी लिस्ट में नहीं हैं।
लिस्ट ए में सर्वाधिक औसत वाले टॉप-5 बैटर, रुतुराज नंबर वन
रुतुराज ने आज की शतकीय पारी के साथ लिस्ट ए क्रिकेट में 100 मैचों की 96 पारियों में 59.32 की औसत के साथ 5161 रन बनाए हैं। गायकवाड की इस औसत के आगे कोई भी बल्लेबाज नहीं है। विराट कोहली इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 57.91 की औसत से लिस्ट ए क्रिकेट में बल्लेबाजी की है। विराट कोहली ने अपने लिस्ट ए करियर में 2006 से लेकर 2026 तक कुल 347 मैच खेले हैं, जिसकी 334 पारियों में 57.91 की औसत से 16447 रन बनाए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वाधिक औसत वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर माइकल वेवेन का नाम है, जिन्होंने 1989 से 2006 के बीच में 427 मैचों की 385 परियों में 57.86 की औसत से कुल 15103 रन बनाए थे। इस सूची में चौथे नंबर इंग्लैंड के सैमुअल रॉबर्ट हैन का नाम है, जिन्होंने 2013 से 2023 के बीच कुल 64 मैचों की 62 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 57.76 की औसत से 3004 रन बनाए थे। सूची में पांचवें नंबर पर चेतेश्वर पुजारा हैं, जिन्होंने 130 मैचों की 127 पारियों में 57.01 की औसत के साथ कल 5759 रन बनाए हैं।
सर्वाधिक औसत वाले बल्लेबाजों के शतक
बता दे की रुतुराज गायकवाड़ ने अपने लिस्ट एक करियर में कुल 20 शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 220 नाबाद है। विराट कोहली ने अपने लिस्ट ए करियर में कुल 59 शतक और 86 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि माइकल वेवेन के बल्ले से 13 शतक और 116 अर्धशतक निकले हैं। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने 16 शतक और 34 अर्थशतक लगाए हैं, जबकि सैम हेन ने 10 शतक और 17 अर्धशतक जड़े हैं।





साइन इन