Indian A team captain Tilak Varma statement after defeating Sri Lanka A by 8 runs श्रीलंका ने हमसे वनडे सीरीज जीती थी, पहले मैच में विजय पताका लहराने के बाद ऐसा क्यों बोले कप्तान तिलक वर्मा?, Cricket Hindi News - Hindustan

श्रीलंका ने हमसे वनडे सीरीज जीती थी, पहले मैच में विजय पताका लहराने के बाद ऐसा क्यों बोले कप्तान तिलक वर्मा?

भारत और श्रीलंका की ए टीमों के बीच त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 8 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान काफी खुश नजर आए। हालांकि, उन्होंने विपक्षी टीम के कप्तान की भी जमकर तारीफ की।

Tue, 9 June 2026 08:46 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
श्रीलंका ने हमसे वनडे सीरीज जीती थी, पहले मैच में विजय पताका लहराने के बाद ऐसा क्यों बोले कप्तान तिलक वर्मा?

भारत और श्रीलंका की ए टीमों के बीच त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 8 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान काफी खुश नजर आए। हालांकि, उन्होंने विपक्षी टीम के कप्तान की भी जमकर तारीफ की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोमांचक मुकाबले में भारत-A ने श्रीलंका-A को 8 रनों से हराया, रुतुराज ने जड़ा शतक

श्रीलंका के कप्तान ने शानदार बल्लेबाजी की

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में भारतीय ए टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा "श्रीलंका के कप्तान साहन ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह वाकई शानदार थी और मुझे लगता है कि जब अंशुल ने यॉर्कर फेंकी और साहन आउट हुए, तो वह एक महत्वपूर्ण विकेट था। वहीं से मैच का रुख बदल गया। खासकर हमारे सलामी गेंदबाजों अरशद और कंबोज ने पहले स्पेल में उतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं की, लेकिन जिस तरह से उन्होंने मैच खत्म किया, वह देखने लायक था।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए की जीत के 5 हीरो कौन-कौन रहे? रुतुराज का चला बल्ला

क्या पिच में हुआ था बदलाव?

क्या आपको वाकई लगा था कि पिच बदल गई है या बेहतर हो गई है? तिलक वर्मा से जब यह सवाल पूछा गया तब उन्होंने जबाव दिया "सच कहूं तो पिच में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। हमें लगा था कि दूसरी पारी में पिच और भी धीमी हो जाएगी, लेकिन सच तो यह है कि पिच में ज्यादा बदलाव नहीं आया है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फीफा वर्ल्ड कप 2026: जब मैदान पर आमने-सामने होंगे एक दो नहीं बल्कि 4 सगे भाई

हम अपनी रणनीति पर विचार करेंगे

उन्होंने आगे कहा "मैंने टॉस के दौरान कहा था 270 रन अच्छा स्कोर था, लेकिन मुझे लगता है कि हम रणनीति पर फिर से विचार करेंगे और देखेंगे कि अच्छी जगहों पर गेंदबाजी कैसे करें और अगले मैच में वापसी करेंगे।" इस सीरीज के बारे में आपके क्या विचार हैं तिलक वर्मा से यह सवाल भी पूछा गया जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा "जी हां, मैंने टूर्नामेंट से पहले ही कहा था कि श्रीलंका में और श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना, ये दोनों ही बहुत अच्छी टीमें हैं और खासकर श्रीलंका में, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वे कड़ी टक्कर देंगे।"

श्रीलंका ने हमें ODI सीरीज में हराया था

वर्मा ने कहा "अगर आप पिछली सीरीज देखें जब हमने श्रीलंका के खिलाफ खेला था, तो उन्होंने वनडे सीरीज जीती थी। लेकिन हम जानते हैं कि मुकाबला कितना कड़ा होगा और हमने उसी के लिए तैयारी की है और मुझे खुशी है कि पहला मैच हमारे पक्ष में है।"

मैच का ऐसा रहा हाल

मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रुतुराज गायकवाड़ के शतक और कप्तान तिलक वर्मा के अर्धशतक की मदद से 277 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 269 रन ही बना सकी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।