Who were five heroes of India A victory against Sri Lanka A vaibhav Sooryavanshi failed but Ruturaj Tilak broke ice श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए की जीत के 5 हीरो कौन-कौन रहे? सूर्यवंशी नहीं चले, लेकिन रुतुराज तिलक ने तोड़ डाला
More
Hindi Newsफोटोखेलश्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए की जीत के 5 हीरो कौन-कौन रहे? सूर्यवंशी नहीं चले, लेकिन रुतुराज तिलक ने तोड़ डाला

श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए की जीत के 5 हीरो कौन-कौन रहे? सूर्यवंशी नहीं चले, लेकिन रुतुराज तिलक ने तोड़ डाला

भारत की ओर से श्रीलंका के खिलाफ इस मैच को जीतने में कौन से पांच खिलाड़ियों ने अपनी अहम भूमिका निभाई आइए आज हम आपको इसके बारे में मैच के तुरंत बाद जानकारी देते हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaTue, 9 June 2026 07:36 PM
1/8

भारत ने श्रीलंका को 8 रनों से हराया

भारत, अफगानिस्तान और श्रीलंका की ए टीमों के बीच खेली जा रही ट्राई नेशन सीरीज का पहला मुकाबला आज भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच हुआ जिसे भारत ए ने 8 रनों से जीत लिया।

2/8

277 रनों का लक्ष्य नहीं हासिल कर सकी श्रीलंका

श्रीलंका के रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। 278 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 48.5 ओवर में 269 रनों पर सिमट गई।

3/8

भारत की जीत के पांच हीरो कौन-कौन 

भारत की ओर से इस मैच को जीतने में कौन से पांच खिलाड़ियों ने अपनी अहम भूमिका निभाई आइए आज हम आपको इसके बारे में मैच के तुरंत बाद जानकारी देते हैं।

4/8

रुतुराज गायकवाड़

इस मैच में भारतीय टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो रुतुराज गायकवाड़ रहे। उन्होंने 69 रनों के स्कोर पर 3 शुरुआती बल्लेबाजों को खो देने के बाद जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और कप्तान तिलक वर्मा के साथ 150 रनों की साझेदारी की। साथ ही अपना शतक भी पूरा किया। रुतुराज गायकवाड़ ने 114 गेंदों में 101 रनों की पारी 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 88.60 की स्ट्राइक रेट से खेली।

5/8

तिलक वर्मा

भारत की जीत में दूसरा सबसे बड़ा योगदान कप्तान तिलक वर्मा का रहा। उन्होंने ना सिर्फ रुतुराज के साथ 150 की साझेदारी में अपना अहम योगदान दिया बल्कि खुद मुश्किल परिस्थितियों में 97 गेंदों में 60 रनों की पारी 2 चौके और 1 छक्के की मदद से खेलकर टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया।

6/8

आयुष बडोदी, सुयांश शेडगे और प्रियांश आर्या

इस मैच के तीसरे हीरो ये तीनों खिलाड़ी रहे, जिन्होंने छोटे- छोटे कैमियो खेलकर टीम को जीत की ओर ले गए। आयुष बडोनी ने 24, सुयांश शेडगे ने 26 और प्रियांश आर्या ने 32 रनों की पारी खेली जिसकी मदद से टीम इंडिया निर्धारित 50 ओवर में 277 रन बना सकी। आयुष बडोनी ने दो विकेट भी लिए।

7/8

अनुकूल रॉय और अर्शद खान 

भारत की जीत के चौथे सबसे बड़े हीरो अनुकूल रॉय और अर्शद खान रहे। अनुकूल रॉय ने 10 ओवर में 49 रन देकर दो विकेट हासिल किए जबकि अर्शद ने 4.5 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए। अंशुल कंबोज को भी एक विकेट मिला लेकिन वे महंगे साबित हुए।

8/8

विप्रज निगम

भारत की जीत के पांचवें हीरो विप्रज निगम रहे, जिन्होंने 8 ओवर की गेंदबाजी में 46 रन देकर दो अहम विकेट हासिल किए।