India A beat Sri Lanka A by 8 runs in a thrilling encounter Ruturaj Gaikwad scored a century Vaibhav Sooryavanshi failed वैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भी भारत जीता, श्रीलंका को 8 रनों से दी शिकस्त, रुतुराज ने जड़ा शतक, Cricket Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भी भारत जीता, श्रीलंका को 8 रनों से दी शिकस्त, रुतुराज ने जड़ा शतक

वैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भी भारत ने श्रीलंका की ए टीम को 8 रनों से हरा दिया है। भारतीय टीम की ओर से रुतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़ा। अरशद खान ने आखिरी के ओवरों में दमदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका के मुंह से जीत छीन ली। वैभव ने आज के मैच में सिर्फ 14 रन बनाए।

Tue, 9 June 2026 09:54 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
वैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भी भारत जीता, श्रीलंका को 8 रनों से दी शिकस्त, रुतुराज ने जड़ा शतक

आईपीएल समाप्त होने के बाद इंडिया ए टीम त्रिकोणीय श्रृंखला खेलने श्रीलंका पहुंची है, जहां वह श्रीलंका और अफगानिस्तान का सामना करेगी। भारतीय ए टीम का आज पहला मुकाबला श्रीलंका- ए के साथ खेला गया, जिसे भारत ने आठ रनों से जीत लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 48.5 ओवर में ही 269 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह भारत ने 8 रनों से मुकाबला जीत लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए की जीत के 5 हीरो कौन-कौन रहे? रुतुराज का चला बल्ला

तिलक की फिफ्टी और रुतुराज के शतक से भारत ने 277 रन बनाए

मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत के शुरुआती विकेट जल्दी आउट हो गए। एक तरफ प्रभसिमरन सिंह 11 गेंदों में दो रन बनाकर पेवेलियन लौटे, वहीं वैभव सूर्यवंशी 12 गेंद में 14 रन ही बना सके, जबकि प्रियांश आर्य ने 32 गेंद में ही 32 रनों की पारी खेली। भारत एक समय 69 रनों पर तीन विकेट खो चुका था और परिस्थितियों मुश्किल लग रही थीं। ऐसे वक्त में रितुराज गायकवाड़ ने जिम्मेदारी संभाली और कप्तान तिलक वर्मा से के साथ मिलकर डेढ़ सौ रनों की रिकार्ड साझेदारी की। एक तरफ जहां रुतुराज गायकवाड़ ने 114 गेंद में 101 रन 6 चौके और तीन चाको की मदद से 88.60 की स्ट्राइक रेट से बनाए, वहीं तिलक वर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 97 गेंदों में 60 रन दो चौके और एक छक्के की मदद से बनाए। अंत में आयुष बडोनी ने 18 गेंद में 24 और सुयांश शेडगे ने 14 गेंद में 26 रनों की पारी खेली, जिसकी मदद से भारत निर्धारित 50 ओवर में 277 के स्कोर तक ही पहुंच सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फीफा वर्ल्ड कप 2026: जब मैदान पर आमने-सामने होंगे एक दो नहीं बल्कि 4 सगे भाई

श्रीलंका की ओर से मोहम्मद शिराज ने दो चमिका करुणारत्ने ने एक, गरुका संकेत और वानूजा साहन ने एक-एक विकेट हासिल किए। प्रियांश आर्य रन आउट हुए।

269 रनों पर ढेर हो गई श्रीलंका की टीम

278 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हैं उत्तरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही और उसका पहला विकेट 93 रनों के स्कोर पर गिरा। हालांकि, उसके बाद 99 के स्कोर पर दूसरा और 109 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा। इसके बाद श्रीलंका संभाल नहीं सकी। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला ने 47 और अविष्का फर्नांडो ने 45 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से चौथे विकेट के लिए समर विक्रमा और सहन अरच्चिगे ने 78 रनों की साझेदारी की। सदेरा समरविक्रमा ने 46 रन बनाए, वहीं सहन अरच्चिगे ने जो कप्तान भी हैं श्रीलंकाई टीम के 74 रनों की पारी खेली। हालांकि, इसके बाद श्रीलंका ने लगातार विकेट खो और 269 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह एक वक्त तक हारती हुई दिख रही भारतीय टीम ने 8 रनों ,े मुकाबला अपने नाम कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्रांस का 21 वर्षीय खिलाड़ी फीफा WC में रोनाल्डो और मेसी को दे सकता है टक्कर

इस मैच में भारत की ओर से अंशुल कंबोज काफी महंगे साबित हुए और छह ओवर में ही 47 रन दे दिए। हालांकि, उन्हें एक विकेट हासिल हुआ। वहीं अरशद खान ने 4.5 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 24 रन दिए और दो विकेट हासिल किया। अनुकूल रॉय ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 49 रन देकर दो विकेट लिए। सुयांश शेडगे ने 8 ओवर की गेंदबाजी की 41 रन खर्च कर दिए। हालांकि, उनको कोई विकेट नहीं मिला। वहीं आयुष बडोनी ने 10 ओवर में 46 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि विप्रज निगम ने 8 ओवर में 46 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। कप्तान तिलक वर्मा ने 2 ओवर में 15 रन दिए।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।