Rohit Sharmas 2011 tweet goes viral after Indias World Cup win special connection with Suryakumar Yadav भारत के WC जीतने पर क्यों वायरल हो रहा रोहित शर्मा का 2011 का ट्वीट, सूर्या से है खास कनेक्शन, Cricket Hindi News - Hindustan

भारत के WC जीतने पर क्यों वायरल हो रहा रोहित शर्मा का 2011 का ट्वीट, सूर्या से है खास कनेक्शन

रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के टैलेंट को 2011 में ही पहचान लिया था। उनकी कप्तानी में विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा का सूर्या के लिए किया ट्वीट काफी चर्चा में है। जानिए रोहित ने ऐसा क्या लिखा था।

Mon, 9 March 2026 07:08 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत के WC जीतने पर क्यों वायरल हो रहा रोहित शर्मा का 2011 का ट्वीट, सूर्या से है खास कनेक्शन

सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय पुरुष टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया है। भारत ने यह कारनामा तीसरी बार किया है। इससे पहले टीम इंडिया 2007 का विश्व कप महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में और 2024 का टी-20 विश्व कप रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत चुकी है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली खिताबी जीत के बाद अब रोहित शर्मा का एक बयान काफी चर्चा में है। रोहित शर्मा ने साल 2011 में मौजूदा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर एक ट्वीट किया था जो अब काफी चर्चा में है।

सूर्या के लिए रोहित ने किया था ट्वीट

सूर्यकुमार यादव ने 10 दिसंबर 2011 को ट्वीट किया था कि "चेन्नई में बीसीसीआई पुरस्कार समारोह अभी-अभी समाप्त हुआ। कुछ उभरते हुए प्रतिभाशाली क्रिकेटर देखने को मिले। मुंबई के सूर्यकुमार यादव पर भविष्य में नजर रखने की जरूरत है।" रोहित शर्मा की पारखी नजर ने सूर्यकुमार यादव के टैलेंट को बहुत पहले ही देख लिया था। 2011 में रोहित शर्मा ने सूर्या के बारे में जो बात सोची थी अब 2026 में जब उन्होंने बतौर कप्तान भारतीय टीम को टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी जिताई तब यह सच साबित होती हुई नजर आती है। सूर्यकुमार यादव अब वाकई बड़े खिलाड़ी बन चुके हैं और उनके आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं।

सूर्या के करियर पर एक नजर

भारत को एक बार फिर विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उस उम्र में भारतीय टीम में पदार्पण किया था जब कई खिलाड़ी अपने करियर के शिखर पर होते हैं। उन्होंने अपना डेब्यू साल 2021 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। यह वही स्टेडियम है, जहां रविवार को सूर्या ने अपनी कप्तानी में भारत को विश्व कप जिताया है। 2021 से लेकर अब तक सूर्यकुमार यादव ने कुल 113 टी-20 मैच खेले हैं, जिसकी 107 पारियों में कुल 3272 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 36.36 का और स्ट्राइक रेट 162.95 का रहा है। उनके टी-20 करियर का सर्वोच्च स्कोर 117 रन रहा है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 25 अर्धशतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। सूर्यकुमार यादव को टेस्ट और वनडे क्रिकेट में भी टीम में जगह दी गई, लेकिन वे उन मौकों का फायदा नहीं उठा पाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे लगता है कि वे सारे खिताब जीत लेंगे.., इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें:बैक टू बैक पानी पिलाना..., 'ओनली विलीव जस्सी भाई' के बाद सिराज ने फिर लूटी महफिल

बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी में जीत प्रतिशत के मामले में अब रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है और टी-20 के सबसे बेहतरीन कप्तान बन गए। वे भारत को टी-20 विश्व कप और एशिया कप जिताने वाले कप्तान भी बन गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 बड़े मैचों में 250+ का स्कोर, भारत ने जो किया वो इतिहास में ना कभी हुआ ना होगा
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।