players ko back to back pani pilana after Only Believe Jassi Bhai Siraj VIDEO goes viral again प्लेयर्स को बैक टू बैक पानी पिलाना..., 'ओनली विलीव जस्सी भाई' के बाद सिराज ने फिर लूटी महफिल, VIDEO वायरल, Cricket Hindi News - Hindustan

प्लेयर्स को बैक टू बैक पानी पिलाना..., 'ओनली विलीव जस्सी भाई' के बाद सिराज ने फिर लूटी महफिल, VIDEO वायरल

इस जीत में हम लोंगों का बहुत बड़ा रोल रहा है, क्योंकि मैदान पर जाकर प्लेयर को पानी पिलाना बैक टू बैक लेके जाके। नेट्स में बॉलिंग करना, हम लोग हमेशा पॉजिटिव इनवायरमेंट रखते हैं। मोहम्मद सिराज ने ओनली विलीव जस्सी भाई के बाद फिर महफिल लूटी है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Mon, 9 March 2026 04:52 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
प्लेयर्स को बैक टू बैक पानी पिलाना..., 'ओनली विलीव जस्सी भाई' के बाद सिराज ने फिर लूटी महफिल, VIDEO वायरल

मोहम्मद सिराज ने लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व का खिताब जीता। वे 2024 टी-20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे और उसके बाद उन्हें 2026 के टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम के स्क्वॉड में शामिल किया गया। उन्होंने इस विश्व कप में एक मुकाबले में शिरकत भी की। मोहम्मद सिराज की किस्मत ऊपर वाले ने अच्छी लिखकर भेजी है। 2026 के टी-20 विश्व कप के लिए उनका नाम स्क्वॉड में नहीं था, लेकिन बाद में उन्हें हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल किया गया।

मोहम्मद सिराज ने साल 2024 का टी-20 विश्व कप जीतने के बाद फाइनल मुकाबले में एक ऐसा बयान दिया था, जो देखते ही देखते ही पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और आज भी लोगों की जुबान पर वह बयान एक तरह से चस्पा ही है। जब भी जसप्रीत बुमराह क्रिकेट की फील्ड में शानदार प्रदर्शन करते हैं तब-तब भारतीय प्रशंसकों के मन एक बार तो निकल ही जाता है कि आई ओनली विलीव इन जस्सी भाई। यह बयान टी-20 विश्व कप जीतने के बाद मोहम्मद सिराज के मुंह से निकला था। भारत 2011 के बाद पहली बार विश्व कप का खिताब जीत रहा था और मुकाबला काफी रोमांचक हुआ था। ऐसे में सभी खिलाड़ी काफी इमोशनल थे। मोहम्मद सिराज भी काफी इमोशनल थे और भावों के अतिरेक में आकर उन्होंने अंग्रेजी में बयान दिया कि मैं सिर्फ जसप्रीत बुमराह यानी जस्सी भाई पर ही भरोसा करता हूं। वे हमारी टीम के सबसे बड़े प्लेयर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 बड़े मैचों में 250+ का स्कोर, भारत ने जो किया वो इतिहास में ना कभी हुआ ना होगा
ये भी पढ़ें:क्रेडिट NZ के गेंदबाजों को जाता है..., भारत के विश्व विजेता बनने पर मोहम्मद आमिर

अपने इस बयान के बाद अब मोहम्मद सिराज ने फिर महफिल लूट ली है। 2026 के टी-20 विश्व कप में उन्हें ज्यादातर टाइम मैच में खेलने का मौका नहीं मिला और वे बाहर ही बैठ रहे। फाइनल जीतने के बाद उन्होंने इंटरव्यू दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया और सिराज एक बार फिर फाइनल के बाद लाइमलाइट में आ गए। सिराज जब इंटरव्यू दे रहे थे तब उनके साथ कुलदीप यादव थे। उन्हें भी इस विश्व कप में मौके नहीं मिले। सिराज से प्रेजेंटर ने पूछा कि प्लेइंग 11 से बाहर रहने के बाद भी विश्व कप जीतने में आप लोगों का कितना बड़ा रोल रहा? जवाब में सिराज ने कहा- "हां, इस जीत में हम लोंगों का बहुत बड़ा रोल रहा है, क्योंकि मैदान पर जाकर प्लेयर को पानी पिलाना बैक टू बैक लेके जाके। नेट्स में बॉलिंग करना, हम लोग हमेशा पॉजिटिव इनवायरमेंट रखते हैं।" उन्होंने बाद में सीरियस जवाब देते हुए कहा कि "एक खिलाड़ी के तौर पर कोई भी नहीं चाहता कि बाहर बैठे लेकिन टीम कॉम्बिनेशन के कारण हम लोग बाहर बैठे और भारत विश्व कप जीता, हमें बहुत अच्छा लग रहा है।" मोहम्मद सिराज ने कहा कि अंतत: टीम का जीतना मैटर करता है और हम लोग काफी खुश हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T-20 WC 2026 सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में दो भारतीय
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।