I think they will win all the title former England captain admits India cricket team supremacy मुझे लगता है कि वे सारे खिताब जीत लेंगे..., इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने स्वीकार की भारतीय टीम की बादशाहत, Cricket Hindi News - Hindustan

मुझे लगता है कि वे सारे खिताब जीत लेंगे..., इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने स्वीकार की भारतीय टीम की बादशाहत

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान आथर्टन ने कहा, मुझे लगता है कि वे सारे खिताब जीत लेंगे । अगले साल वनडे विश्व कप है , फिर चैम्पियंस ट्रॉफी । उनकी नजरें सारे खिताब अपने नाम करने पर लगी होंगी ।

Mon, 9 March 2026 05:17 PMVimlesh Kumar Bhurtiya भाषा
share
मुझे लगता है कि वे सारे खिताब जीत लेंगे..., इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने स्वीकार की भारतीय टीम की बादशाहत

भारत ने तीसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार 8 मार्च को खेले गए मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम की टी-20 विश्व कप में यह बैक टू बैक खिताबी जीत है। भारतीय टीम ने बीच में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया है। हालांकि, टीम इंडिया को 2013 के वनडे विश्व कप के हारने का मलाल आज भी है।

हालांकि, इंग्लैंड के कप्तान ने अब बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत के पास ऐसी टीम है कि वे सफेद गेंद में आने वाले सारे टूर्नामेंट्स जीत सकते हैं। उन्होंने भारत के 2027 का विश्व कप जीतने और उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी भी जीतने की बात कही है। टी-20 विश्व कप तो भारतीय टीम के नाम हो ही गया है। टीम इंडिया 28 का टी-20 विश्व कप भी जीत सकती है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन का मानना है कि विश्व क्रिकेट में सफेद गेंद वाले प्रारूप में भारतीय टीम का इस कदर दबदबा हो गया है कि वे सीमित ओवरों के तीनों खिताब जीत सकती है । आथर्टन ने 'स्काय स्पोटर्स क्रिकेट' से कहा ,''भारत सिर्फ बेहतरीन टी20 टीम ही नहीं बल्कि इस समय सीमित ओवरों की भी सबसे खास टीम है।''

उन्होंने कहा,''पिछले कुछ आईसीसी वैश्विक टूर्नामेंटों में उन्होंने 32 में से 30 (इस फाइनल से पहले) मैच जीते । सिर्फ एक बार यहां 50 ओवरों के विश्व कप के फाइनल में आस्ट्रेलिया ने और इस टी20 विश्व कप में सुपर आठ के मैच में दक्षिण अफ्रीका ने उसे हराया ।''

उन्होंने कहा ,'' सीमित ओवरों के क्रिकेट में वह सबसे मजबूत टीम है और इस जीत की हकदार भी।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैक टू बैक पानी पिलाना..., 'ओनली विलीव जस्सी भाई' के बाद सिराज ने फिर लूटी महफिल
ये भी पढ़ें:3 बड़े मैचों में 250+ का स्कोर, भारत ने जो किया वो इतिहास में ना कभी हुआ ना होगा

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम 2023 वनडे विश्व कप में लगातार दस जीत के साथ फाइनल में पहुंची जहां उसे आस्ट्रेलिया ने हराया । इसके बाद भारत ने 2024 टी20 विश्व कप अपराजेय रहकर जीता और 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी में भी खिताब अपने नाम किया ।

आथर्टन ने कहा ,''मुझे लगता है कि वे सारे खिताब जीत लेंगे । अगले साल वनडे विश्व कप है , फिर चैम्पियंस ट्रॉफी । उनकी नजरें सारे खिताब अपने नाम करने पर लगी होंगी ।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्रेडिट NZ के गेंदबाजों को जाता है..., भारत के विश्व विजेता बनने पर मोहम्मद आमिर
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।