250 plus score in 3 times in t20 world cup single edition India achieved something that has never happened before 3 बड़े मैचों में 250+ का स्कोर, भारत ने वो किया जो इतिहास में ना तो पहले कभी हुआ और ना शायद होगा, Cricket Hindi News - Hindustan

3 बड़े मैचों में 250+ का स्कोर, भारत ने वो किया जो इतिहास में ना तो पहले कभी हुआ और ना शायद होगा

भारत ने तीन बार 250+ का स्कोर बनाकर टी-20 विश्व कप के इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा दिया है। भारतीय टीम ने यह कारनामा जिम्बाब्वे, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रमश: सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में किया। WC इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

Mon, 9 March 2026 03:30 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
3 बड़े मैचों में 250+ का स्कोर, भारत ने वो किया जो इतिहास में ना तो पहले कभी हुआ और ना शायद होगा

भारत ने टी-20 विश्व कप का खिताब लगातार दूसरी बार और कुल मिलाकर तीसरी बार अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने ना सिर्फ फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को पटखनी दी है, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में बड़े मैचों में अपना परचम लहराया है। भारतीय बल्लेबाजी यूनिट कितनी मजबूत है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए 250+ का स्कोर खड़ा करना बाएं हाथ का खेल हो गया हो।

भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करके पहले ही उन्हें मानसिक दवाब में डाल दिया। फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में इतने बड़े टोटल के चेज होने की संभावना बहुत कम रहती है। न्यूजीलैंड इस मुकाबले में 159 रनों पर ही सिमट गई और भारत ने 96 रनों के बड़े अंतर से खिताब अपने नाम किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्रेडिट NZ के गेंदबाजों को जाता है..., भारत के विश्व विजेता बनने पर मोहम्मद आमिर

भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 के संस्करण में इतिहास रच दिया है। मेन इन ब्लू ने वह कारनामा कर दिखाया है जो ना तो क्रिकेट के इतिहास में कभी हुआ और आगे भी इसके होने की संभावना बहुत ही कम नजर आती है। टीम इंडिया ने विश्व कप के 10वें एडिशन में 3 बार 250 से अधिक का स्कोर खड़ा कर दिया, जो टी-20 विश्व कप के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T-20 WC 2026 सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में दो भारतीय

दक्षिण अफ्रीका से सुपर-8 का मुकाबला हारने के बाद भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना पर सवालिया निशान खड़े हो गए थे। उसे दूसरी टीमों पर निर्भर होना पड़ा था। लोगों ने कैलकुलेटर निकाल लिए, लेकिन कहते हैं किस्मत बहादुरों का साथ देती है भारत के साथ भी यही हुआ। तमाम नकारात्मक समीकरण को धता बताते हुए भारतीय टीम ने अपनी काबिलियत पर फोकस किया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सुपर-8 के पहले मुकाबले में मिली हार के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया और जिम्बाब्वे से मैच 76 रनों से जीत लिया। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अगले मुकाबले में जीत हासिल कर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा जहां इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में ऐतिहासिक 253 रन बनाए। इंग्लैंड यह मुकाबला 7 रनों से हार गया। टीम इंडिया ने फाइनल में अपनी लय बरकरार रखी और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ पिटाई की। टीम इंडिया ने 255 रन बना दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यहीं से मैंने अपने क्रिकेट करियर की.,फाइनल जीतने के बाद क्यों इमोशनल हुए बुमराह?

टी-20 विश्व कप के एक एडिशन में 3 बार 250+ स्कोर बनाने वाली पहली टीम बनी इंडिया

जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में-256/4

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में- 253/7

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में- 255/5

भारत का यह कारनामा शायद ही दुनिया की कोई दूसरी टीम अगले कुछ विश्व कप दोहरा पाए। फिलहाल, अब तो भारतीय टीम की आदत सी हो गई है कि हर मैच में 200 से अधिक का स्कोर बनाए जाए। देखना होगा यह रिकॉर्ड कितने साल तक जीवित रहेगा।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।