ind vs afg test 2026 shubman gill vs virat kohli Who s performance better after 40 Tests प्रिंस VS किंग: 40 टेस्ट मैचों के बाद किसका प्रदर्शन बेहतर? किसी भी एरिया में कोहली से पीछे नहीं हैं शुभमन गिल, Cricket Hindi News - Hindustan

प्रिंस VS किंग: 40 टेस्ट मैचों के बाद किसका प्रदर्शन बेहतर? किसी भी एरिया में कोहली से पीछे नहीं हैं शुभमन गिल

अक्सर शुभमन गिल की तुलना विराट कोहली से होती रहती है। ऐसे में अफगानिस्तान टेस्ट मैच से पहले आइए जानते हैं कि 40 टेस्ट मैचों के बाद विराट कोहली और शुभनन गिल का प्रदर्शन आखिरकार कैसा था।

Fri, 5 June 2026 08:57 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रिंस VS किंग: 40 टेस्ट मैचों के बाद किसका प्रदर्शन बेहतर? किसी भी एरिया में कोहली से पीछे नहीं हैं शुभमन गिल

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून शनिवार से खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 9:30 बजे महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम अपनी पूरे स्टेंथ के साथ मैदान पर उतरेगी, वहीं अफगानिस्तान स्पिन की जाल में भारतीय बल्लेबाजों को फंसाने का प्रयास करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अर्जेंटीना को 2022 में फीफा विश्व कप जिताने वाले लियोनेल मेसी का करियर कैसा है?

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच में भारतीय प्रशंसकों और क्रिकेट पंडितों की निगाहें शुभमन गिल के प्रदर्शन पर होंगी। मौजूदा भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान गिल ने अब तक 40 टेस्ट मैच खेल लिए हैं और उनके आंकड़े बेहद शानदार हैं। अक्सर शुभमन गिल की तुलना विराट कोहली से होती रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 40 टेस्ट मैचों के बाद विराट कोहली और शुभनन गिल का प्रदर्शन आखिरकार कैसा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्यकुमार यादव नंबर-3, रोहित-विराट टॉप-2 में, सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर

40 टेस्ट मैचों के बाद गिल और कोहली के आंकड़े

विराट कोहली ने 40 टेस्ट मैचों के बाद 70 पारियों में 43.36 की औसत और 52.71 की स्ट्राइक रेट के साथ कल 2862 रन बनाए थे। इस दौरान किंग कोहली के बल्ले से 11 अर्धशतक और 11 शतक निकले थे। विराट कोहली ने तब तक कोई भी दोहरा शतक नहीं लगाया था। वहीं, शुभमन गिल के आंकड़ों पर नजर डालें तो वह क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली से कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। शुभमन गिल ने अब तक 40 टेस्ट मैचों की 73 पारियों में बल्लेबाजी की है जिसमें 42.43 की औसत और 61.50 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 2843 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने आठ अर्धशतक और 10 शतक लगाए हैं। शुभमन गिल के बल्ले से एक दोहरा शतक भी निकला है, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2025 में लगाया था। शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 269 रन बनाया है, जबकि विराट कोहली ने 40 टेस्ट मैचों के बाद 169 रन का ही सर्वोच्च स्कोर बनाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज के दिन रोहित शर्मा ने जड़ा था खास शतक, विश्व कप में ऐसा करने वाले पहले बने थे

विराट कोहली से कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं गिल

आंकड़ों पर नजर डालने से साफ पता चलता है कि शुभमन गिल ने विराट कोहली से तीन परियां अधिक खेली हैं, लेकिन फिर भी वह उनसे कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं और हर क्षेत्र में बराबरी करते नजर आ रहे हैं। शुभमन गिल विराट कोहली के ही बैटिंग पोजिशन यानी चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करते आए नजर आएंगे और उनका आईपीएल प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा था। ऐसे में वह शानदार लय में हैं और अफगानिस्तान सीरीज में क्रिकेट फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वे और भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।