Rajasthan Royals team sold for 1.63 billion usd know who is its new owner 1.63 अरब डॉलर में बिक गई राजस्थान रॉयल्स की टीम, जानिए कौन है इसका नया मालिक?, Cricket Hindi News - Hindustan

1.63 अरब डॉलर में बिक गई राजस्थान रॉयल्स की टीम, जानिए कौन है इसका नया मालिक?

आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स की टीम बिक चुकी है। इसका सौदा पूरा हो गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार ही खिताबी जीत हासिल करने वाली इस टीम को अमेरिका स्थिति उद्यमी कल सोमानी के नेतृत्व वाले एक समूह ने इस फ्रेंचाइजी को 1.63 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की कीमत में खरीदा है।

Tue, 24 March 2026 05:56 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
1.63 अरब डॉलर में बिक गई राजस्थान रॉयल्स की टीम, जानिए कौन है इसका नया मालिक?

आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स की टीम बिक चुकी है। इसका सौदा पूरा हो गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार ही खिताबी जीत हासिल करने वाली इस टीम को अमेरिका स्थिति उद्यमी कल सोमानी के नेतृत्व वाले एक समूह ने 1.63 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की कीमत में अपने नाम किया है। इस सौदे में कल सोमानी को वालमार्ट परिवार के अमेरिकी व्यवसायी रॉब वॉल्टन और हैम्प परिवार का समर्थन मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमेशा खाली रखी जाएंगी चेन्नास्वामी स्टेडियम की 11 सीटें, RCB और KSCA का फैसला

राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक कल सोमानी पहले से ही इस टीम में अल्पसंख्यक हिस्सेदारी रखते थे, लेकिन उन्होंने अब इसे पूरी तरह से अपने मालिकाना हक में कर लिया है। सोमानी एडुटेक,आर्टिफिशियल एंटिलिजेंस और आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी के एक बहुत बड़े उद्यमी हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, सौदा पूरी तरह से साइन हो चुका है, लेकिन कागजी औपचारिकताएं आईपीएल 2026 के अंत तक पूरी कर ली जाएंगी। टीम को बेचने की बात आज से नहीं बल्कि 6 महीने पहले से ही चल रही थी। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम का मालिकाना हक इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स थे, जिसका नेतृत्व भारतीय ब्रिटिश व्यवसायी मनोज बदाले कर रहे थे। इसकी अल्पसंख्यक हिस्सेदारी कल समानी के पास भी थी। हालांकि, अब कल समानी इस टीम के मालिक हो गए हैं और पूरी हिस्सेदारी इनके पास आ गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में अभिषेक शर्मा नहीं

आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स 1 अरब डॉलर में बिकने वाली आईपीएल की पहली टीम बन गई है। इससे पहले संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को 94 करोड़ डॉलर में खरीदा गया था। राजस्थान रॉयल्स की शुरुआती कीमत बहुत कम थी। जब 2008 में यह टीम आई थी तब इसे सिर्फ 6.7 करोड़ डॉलर में खरीदा गया था। यह उस वक्त की सबसे सस्ती टीमों में से एक थी, लेकिन अब आईपीएल की सबसे महंगी बिकने वाली टीम बन गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:KKR और SRH ने चोटिल खिलाड़ियों की भरपाई की, इन दो गेंदबाजों को टीम में जोड़ा

सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पास के बिकने की भी संभावना लगाई जा रही है, जिसकी कीमत राजस्थान रॉयल्स से भी ज्यादा हो सकती है। कई रिपोर्ट्स में आरसीबी की कीमत के बारे में बताया गया है कि यह 2 अरब डॉलर में बिक सकती है या इसकी कीमत और भी अधिक हो सकती है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।