11 seats at Chinnaswamy stadium will be kept vacant forever in memory of spectators who lost their lives in the stampede भगदड़ में जान गंवाने वाले दर्शकों की याद में हमेशा खाली रखी जाएंगी चिन्नास्वामी की 11 सीटें, RCB और KSCA का फैसला, Cricket Hindi News - Hindustan

भगदड़ में जान गंवाने वाले दर्शकों की याद में हमेशा खाली रखी जाएंगी चिन्नास्वामी की 11 सीटें, RCB और KSCA का फैसला

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने KSCA के साथ मिलकर एक बड़ा फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम की 11 कुर्सियों को हमेशा के लिए खाली करने का एक भावनात्मक निर्णय लिया है।

Tue, 24 March 2026 04:17 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
भगदड़ में जान गंवाने वाले दर्शकों की याद में हमेशा खाली रखी जाएंगी चिन्नास्वामी की 11 सीटें, RCB और KSCA का फैसला

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने एक बड़ा फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम की 11 कुर्सियों को हमेशा के लिए खाली करने का एक भावनात्मक निर्णय लिया है। यह निर्णय उन समर्थकों की याद में लिया गया है जो आईपीएल 2025 के सीजन में आरसीबी की पहली खिताबी जीत के बाद 4 जून को जश्न के दौरान मची भगदड़ में मारे गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में अभिषेक शर्मा नहीं

RCB ने यह फैसला KSCA के साथ मिलकर लिया है। फैसले के अनुसार, स्टेडियम के एक प्रमुख स्टैंड की 11 सीटों को आम दर्शकों के लिए हटा दिया गया है। अब इन सीटों पर कभी कोई नहीं बैठेगा और ये 11 सीटें हमेशा के लिए खाली रखी जाएंगी। फिर चाहे वे आईपीएल के मैच हों, या घरेलू टू्र्नामेंट या फिर इंटरनेशनल मुकाबले ही क्यों ना हों। ये 11 कुर्सियां आरसीबी के उन फैंस की याद में हमेशा खाली रहेंगी, जिन्होंने भगदड़ के दौरान जान गंवाई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:KKR और SRH ने चोटिल खिलाड़ियों की भरपाई की, इन दो गेंदबाजों को टीम में जोड़ा

आरसीबी अपने टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही करेगी। मैच से पहले भगदड़ में मारे गए सभी 11 फैंस के लिए स्टेडियम के मुख्य द्वार पर एक स्मारक पट्टिका बनाई गई है, जिसका अनावरण किया जाएगा। इसके बाद मैच शुरू होने से तुरंत पहले उन 11 फैंस के नाम स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे, जो भगदड़ में मारे गए थे। इतना ही नहीं, प्रैक्टिस मैच के दौरान आरसीबी के सभी खिलाड़ी 11 नंबर की जर्सी में नजर आएंगे, जो इन फैंस के लिए श्रद्धांजलि होगी। 28 मार्च को मैच शुरू होने से पहले इन फैंस की आत्मा की शांति के लिए पूरे स्टेडियम में 1 मिनट का मौन रखा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यश दयाल नहीं खेलेंगे IPL 2026 का एक भी मैच, फिर भी मिलेंगे करोड़ों रुपए, क्यों?

बता दें कि यह घटना 4 जून 2025 को तब हुई थी, जब आरसीबी ने आईपीएल का खिताब जीतने के कुछ ही घंटों के भीतर इस जुलूस को आयोजित करा दिया था और स्टेडियम के आसपास भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई जिसे प्रशासन नियंत्रित नहीं कर पाया था और भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी। आरसीबी ने मारे गए लोगों को मुआवजे का ऐलान पहले ही कर दिया था।

भीड़ प्रबंधन के लिए आरसीबी ने खर्च किए 7 करोड़

पिछले साल हुई भगदड़ को देखते हुए आरसीबी ने स्टेडियम और आसपास की भीड़ को संभालने के लिए 7 करोड़ रुपये भी खर्च किए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेनन ने मंगलवार को बताया कि फ्रेंचाइजी ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के अंदर और आसपास भीड़ प्रबंधन ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब सात करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह कदम पिछले वर्ष चार जून 2025 को टीम के आईपीएल खिताब जश्न के दौरान स्टेडियम के पास हुई भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मौत के बाद उठाया गया है। इस घटना के बाद आरसीबी और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने के लिए बाध्य होना पड़ा था।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।