1/5इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज फिल साल्ट हैं। उन्होंने 34 मैच की 34 पारियों में 175.7 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

इस सूची में दूसरे स्थान पर आंद्रे रसेल का नाम है। रसेल ने 2012 से 2025 तक आईपीएल खेला और 140 मैचों की 115 पारियों में 174.17 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की।

आईपीएल में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों में ट्रेविस हेड तीसरे स्थान पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 38 मैचों की 37 पारियों में 170.02 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं।

सूची में चौथा स्थान हेनरिक क्सासेन का है। उन्होंने 49 मैचों की 45 पारियों में 169.72 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है।

वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक कुल 90 मैच खेले हैं, जिसकी 87 पारियों में 168.97 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है। खास बात यह है कि इस टॉप-5 की लिस्ट में अभिषेक शर्मा का नाम नहीं है। वे सुनील नरेल के बाद 7वें नंबर पर हैं।
