KKR and SRH have included Saurabh Dubey and David Payne in the squads replacing Akashdeep and Edwards respectively KKR और SRH ने चोटिल खिलाड़ियों की भरपाई की, इन दो धाकड़ गेंदबाजों को टीम में किया शामिल, Cricket Hindi News - Hindustan

KKR और SRH ने चोटिल खिलाड़ियों की भरपाई की, इन दो धाकड़ गेंदबाजों को टीम में किया शामिल

24 मार्च को जारी आईपीएल मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, केकेआर ने आकाशदीप की जगह सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के गेंदबाजी ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स की जगह डेविड पेन को स्थान दिया है।

Tue, 24 March 2026 02:18 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
KKR और SRH ने चोटिल खिलाड़ियों की भरपाई की, इन दो धाकड़ गेंदबाजों को टीम में किया शामिल

आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने चोटिल गेंदबाज आकाशदीप और जैक एडवर्ड्स की रिप्लेसमेंट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। 24 मार्च को जारी आईपीएल मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, केकेआर ने आकाशदीप की जगह सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के गेंदबाजी ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स की जगह डेविड पेन को स्थान दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यश दयाल नहीं खेलेंगे IPL 2026 का एक भी मैच, फिर भी मिलेंगे करोड़ों रुपए, क्यों?

भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेल चुके और 28 विकेट ले चुके दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप कमर में खिंचाव की चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी चोट के आगे के इलाज के लिए उन्हें बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में रखा जाएगा। आकाशदीप को केकेआर ने अपनी टीम में उनकी 1 करोड़ बेस प्राइज पर शामिल किया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे केकेआर में आकाश की जगह लेंगे। वे 30 लाख रुपये में केकेआर से जुड़ेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 बार की चैंपियन टीम को अश्विन ने क्यों कहा इस बार IPL जीतना मुश्किल?

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पैर की चोट के कारण आईपीएल 2026 से रूल्ड आउट हो गए थे। बीबीएल में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने उन्हें तीन करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया था और मान जा रहा था कि उनका धमाकेदार आईपीएल डेब्यू हो सकता है, लेकिन वे टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए। उनकी जगह अब इंग्लैंड के डेविड पेन को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने शामिल किया है। पेन ने इंग्लैंड के लिए एक वनडे मैच खेला है। उन्होंने 233 घरेलू टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 304 विकेट लिए हैं। वह 1.5 करोड़ रुपये में एसआरएच से जुड़ेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हार्दिक नहीं, सूर्यकुमार यादव होने चाहिए मुंबई इंडियंस के कप्तान: पूर्व कैप्टन

सौरभ दुबे के करियर की बात करें तो 28 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने अब तक 8 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 16 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने तीन घरेलू टी-20 मैच भी खेले हैं, जिनमें उन्हें कोई भी विकेट नहीं मिला था। आईपीएल 2025 में हुए मेगा ऑक्शन में सौरभ दुबे अनसोल्ड रहे थे, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स की मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा दिखाया है और वे अब आईपीएल में अपना कमाल दिखाने के लिए मौका मिलने पर मैदान पर उतर सकते हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।