Top 5 teams that won the most matches in the T20 World Cup know where is India टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें, जानिए भारत कितने नंबर पर और पाकिस्तान कहां?, Cricket Hindi News - Hindustan

टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें, जानिए भारत कितने नंबर पर और पाकिस्तान कहां?

टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक मैच किन पाचं टीमों ने जीते हैं आइए आज हम आपको बताते है। भारत इस लिस्ट में अपना जलवा बनाए हुए है, जबकि भारत के मुकाबले पाकिस्तान लिस्ट में बहुत नीचे है।

Sat, 14 March 2026 04:49 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें, जानिए भारत कितने नंबर पर और पाकिस्तान कहां?

हाल ही में टी-20 विश्व कप के 10वें संस्करण का समापन हुआ है। भारत ने इस एडिशन में अपना कब्जा जमाया और खिताबी जीत अपने नाम की। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के विश्व कप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और तब भी भारतीय टीम ने ही इसे अपने नाम किया था। उस समय भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। इसके बाद भारत को टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने में लंबा समय लगा। भारत ने 2007 के बाद 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद टीम इंडिया ने अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 2026 में टी-20 विश्व कप जीता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर 50 लाख के फाइन वाली खबर झूठी है, PCB ने किया कन्फर्म

भारत ने टी-20 विश्व कप का खिताब तीन बार तो जीता है और वह ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम भी है। लेकिन सवाल यह है कि टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच किस टीम ने जीते हैं। तो आपको जानकर हैरानी या खुशी हो सकती है कि इसका जवाब भी भारत ही है। जी हां, सही पढ़ा आपने। भारतीय टीम ही वह टीम है, जिसने टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा जीत हासिल की है। भारत ने कुल 61 मैच खेले हैं, जिसमें से 44 में जीत हासिल हुई है, जबकि 16 मुकाबले हारे हैं और 1 मैच बेनतीजा रहा था। टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारत के बाद जीत के मामले में दूसरी सबसे सफल टीम दक्षिण अफ्रीका है। अफ्रीका ने अभी तक भले ही एक भी ट्रॉफी अपने नाम ना की हो, लेकिन मैच जीतने के मामले में भारत के बाद वे दूसरे स्थान पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस्मत के भरोसे बैटिंग करते हैं वैभव सूर्यवंशी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा

दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्व कप में कुल 57 मैच खेले हैं, जिनमें से 39 में जीत हासिल की है और 17 में हार का सामना करना पड़ा है, जबिक एक मुकाबला बिना रिजल्ट के गया था। इस सूची में तीसरे स्थान पर 36 जीत और 25 हार के साथ श्रीलंका है। श्रीलंका का 1 मैच बिना रिजल्ट के भी गया है। चौथे स्थान पर इंग्लैंड का नाम है। इंग्लैंड ने दो बार टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है, जबकि उसका जीत प्रतिशत और मैच जीतने की संख्या भी शानदार है। इंग्लैंड ने विश्व कप में अब तक कुल 34 जीत और 24 हार हासिल की है। दो मैच इसके बेनतीजा रहे हैं। पाकिस्तान इस लिस्ट में 34 जीत, 23 हार और 1 बिना रिजल्ट के लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 32 जीत और 19 हार के साथ लिस्ट में पाकिस्तान से पीछे है। उसका 1 मैच बिना रिजल्ट के गया था। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड क्रमश:32 और 30 जीत के साथ 6वें और 7वें स्थान पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक शर्मा बदमाश है, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने दिया बयान, क्या-क्या कहा?

टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीमें

भारत- 44 जीत, 16 हार, 1 बे-नतीजा

दक्षिण अफ्रीका- 39 जीत, 17 हार, 1 बिना रिजल्ट के

श्रीलंका, 36 जीत, 25 हार, 1 बिना रिजल्ट

इंग्लैंड- 34 जीत, 24 हार, 2 बिना रिजल्ट

पाकिस्तान-34 जीत, 23 हार, 1 बिना रिजल्ट

ऑस्ट्रेलिया- 32 जीत, 19 हार

न्यूजीलैंड- 30 जीत, 24 हार, 1 बेनतीजा

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।