PAK vs BAN Salman Agha Handed Demerit Point After Controversial Run Out Sparks On Field Outburst पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान अली को आईसीसी ने लगाई फटकार, फाइन देने से बचे लेकिन डिमेरिट पॉइंट जुड़ा, Cricket Hindi News - Hindustan

पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान अली को आईसीसी ने लगाई फटकार, फाइन देने से बचे लेकिन डिमेरिट पॉइंट जुड़ा

पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान अली आगा को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विवादास्पद रन-आउट के बाद मैदान पर दिखाए गए आक्रामक व्यवहार के लिए आईसीसी से सजा मिली है। उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ दिया है।

Sat, 14 March 2026 05:56 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान अली को आईसीसी ने लगाई फटकार, फाइन देने से बचे लेकिन डिमेरिट पॉइंट जुड़ा

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे वनडे के दौरान सलमान अली आगा रन आउट हो गए थे, जिसके बाद उनके इस तरह आउट होने को लेकर काफी सवाल खड़े हुए थे। कईयों का मानना था कि बांग्लादेश ने खेल भावना नहीं दिखाई, जबकि कुछ का मानना था कि सलमान क्रीज के बाहर थे और इस वजह से वह रन आउट होने चाहिए। आउट होने के बाद सलमान अली आगा बांग्लादेशी खिलाड़ियों से नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आए, वहीं बाउंड्री लाइन के पास उन्होंने अपना हेलमेट और ग्लव्स भी फेंका, जिसके बाद शनिवार को पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को मैच रेफरी ने कड़ी फटकार लगाई है। इस व्यवहार के कारण आगा के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है।

आईसीसी के मैच रेफरी ने पुष्टि की कि सलमान आगा को इस घटना के लिए फटकार लगाई गई और एक डेमेरिट पॉइंट दिया गया है। उन्होंने कहा, "विशेष घटना में मैदान छोड़ते वक्त क्रिकेट उपकरणों का दुरुपयोग शामिल था। सलमान आगा का कोई पिछला उल्लंघन नहीं है।" मैच रेफरी नियामुर रशीद ने आगा को आईसीसी की आचार संहिता के लेवल 1 (अनुच्छेद 2.2) के उल्लंघन का दोषी पाया। यह नियम खेल के उपकरणों (जैसे ग्लव्स, हेलमेट या बैट) के दुरुपयोग से संबंधित है। आईसीसी मैच रेफरी नीयामुर रहमान ने पाकिस्तान के ऑलराउंडर सलमान अली अघा के विवादास्पद व्यवहार पर दिए गए फैसले को स्पष्ट करते हुए कहा है कि फैसला पूरी तरह निष्पक्ष और तटस्थ तरीके से लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित को इम्पैक्ट प्लेयर नहीं देखना चाहते आकाश चोपड़ा, फिटनेस को लेकर खुलकर बोले

नीयामुर ने कहा, ''विशेष घटना में मैदान छोड़ते समय क्रिकेट उपकरणों का दुरुपयोग शामिल था। उनका इस तरह के व्यवहार का कोई पुराना इतिहास नहीं रहा है। नतीजतन, हमने उन्हें आधिकारिक फटकार लगाई और एक डेमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें, भारत कितने नंबर पर?

नीयामुर ने डेली स्टार बांग्लादेश को दिए इंटरव्यू में कहा, ''सलमान आगा और बांग्लादेश के खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी बहस को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसे एक गलतफहमी करार दिया और कहा कि वह इस संबंध में अपनी रिपोर्ट पहले ही ICC को सौंप चुके हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाबर आजम फॉर्म की वजह से नहीं, बल्कि इस कारण टीम से हुए बाहर; जावेद ने खोली पोल

शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गये दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत बंगलादेश को 128 रनों के बड़े अंतर से मात दे दी है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला में 1-1 की शानदार बराबरी कर ली है। पहले मैच में मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी टीम ने खेल के हर मोर्चे पर जबरदस्त वापसी की।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।