Pakistan Sahibzada Farhan disagrees with Suryakumar Yadav no rivalry in IND vs PAK comment the match is not one-sided सूर्यकुमार यादव के 'राइवलरी नहीं' वाले कमेंट से पाकिस्तान सहमत नहीं; साहिबजादा फरहान बोले- मुकाबले एकतरफा…, Cricket Hindi News - Hindustan

सूर्यकुमार यादव के 'राइवलरी नहीं' वाले कमेंट से पाकिस्तान सहमत नहीं; साहिबजादा फरहान बोले- मुकाबले एकतरफा…

साहिबजादा फरहान ने कहा कि मैं ऐसा नहीं मानता। एशिया कप में हमने जिस तरह से प्रदर्शन किया उसे देखते हुए मुकाबले एकतरफा नहीं थे। हमने आखिर तक डटकर मुकाबला किया था। उम्मीद है कि इस बार भी हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Wed, 11 Feb 2026 11:57 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, कोलंबो, भाषा
share
सूर्यकुमार यादव के 'राइवलरी नहीं' वाले कमेंट से पाकिस्तान सहमत नहीं; साहिबजादा फरहान बोले- मुकाबले एकतरफा…

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप मैच को एक 'आम मैच' करार दिया लेकिन इसके साथ ही कहा कि इस बार उनकी टीम इस मुकाबले में अलग मानसिकता के साथ उतरेगी। पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड और अमेरिका को हराने के बाद ग्रुप ए में शीर्ष पर काबिज हो गई है। नीदरलैंड को हराने में उसे संघर्ष करना पड़ा था लेकिन अमेरिका को उसने आसानी से 32 रन से हराया जिसमें फरहान ने एक 41 गेंद में 73 रन की शानदार पारी खेली। मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में फरहान से भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बारे में पूछा गया जो पाकिस्तान सरकार द्वारा बहिष्कार की अपील वापस लेने के बाद अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को खेला जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 WC Points Table: पाक ने भारत से छीना नंबर-1 का ताज, न्यूजीलैंड ने काटा गदर

फरहान ने कहा, ''लगातार दो मैच जीतने और तालिका में शीर्ष पर काबिज होने से आत्मविश्वास मिलता है। अगला मैच भी एक आम मैच जैसा ही होगा। यह पहला अवसर नहीं है जबकि हम उनके खिलाफ खेलेंगे।''

उन्होंने कहा, ''हम पहले भी उनके खिलाफ खेल चुके हैं लेकिन इस बार हमारी मानसिकता अलग होगी। आपने देखा ही होगा कि शादाब (खान) रन बना रहे हैं, (मोहम्मद) नवाज़ रन बना रहे हैं। उम्मीद है कि आपको उनके खिलाफ हमारा खेल पसंद आएगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोई हैरानी नहीं; T2O WC मैच पर पाकिस्तान के U-टर्न पर टीम इंडिया ने तोड़ी चुप्पी

फरहान ने कहा, ''यह एक सामान्य मैच होगा और हम इसे एक अन्य मैच की तरह ही लेंगे। हम यह नहीं सोचेंगे कि यह भारत और पाकिस्तान का मैच है। हम इसे एक सामान्य मैच की तरह ही खेलेंगे।''

भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। उसने हाल में एशिया कप में पाकिस्तान को सभी मैच में हराया था। तब भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि हाल के वर्षों में उनकी टीम के दबदबे को देखते हुए वह अब पाकिस्तान के खिलाफ प्रतिद्वंद्विता को बराबरी का नहीं मानते हैं। फरहान हालांकि इससे सहमत नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ''मैं ऐसा नहीं मानता। एशिया कप में हमने जिस तरह से प्रदर्शन किया उसे देखते हुए मुकाबले एकतरफा नहीं थे। हमने आखिर तक डटकर मुकाबला किया था। उम्मीद है कि इस बार भी हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BAN खेल सलाहकार का बड़ा खुलासा, बताया WC बॉयकॉट करने का किसका था फैसला

फरहान से जब पूछा गया कि क्या उनके पास भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करने के लिए कोई विशेष योजना है, तो उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि जब आप रन बनाते हैं तो आप आत्मविश्वास से भर जाते हैं। मैं भी बहुत आत्मविश्वास से भरा हूं और जिस तरह से मैंने पिछली दो पारियां खेली हैं, उससे मेरा आत्मविश्वास और भी बढ़ गया है।''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।