Bangladesh sports advisor Asif Nazrul claiming not government it was BCB and Team decided Boycott T20 World Cup in India बांग्लादेश खेल सलाहकार का बड़ा खुलासा, बताया टी20 वर्ल्ड कप बॉयकॉट करने का किसका था फैसला, Cricket Hindi News - Hindustan

बांग्लादेश खेल सलाहकार का बड़ा खुलासा, बताया टी20 वर्ल्ड कप बॉयकॉट करने का किसका था फैसला

बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि वर्ल्ड कप बॉयकॉट करने का फैसला सरकार का नहीं बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और उनके खिलाड़ियों का था।

Wed, 11 Feb 2026 10:36 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बांग्लादेश खेल सलाहकार का बड़ा खुलासा, बताया टी20 वर्ल्ड कप बॉयकॉट करने का किसका था फैसला

बांग्लादेश ने ‘सुरक्षा कारणों’ का हवाला देते हुए भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया था। आईसीसी के लाख समझाने पर भी जब बांग्लादेश नहीं माना तो उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया। उस समय कहा जा रहा था कि टी20 वर्ल्ड कप ना खेलने का फैसला पूरी तरह सरकार का था, मगर अब बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि वर्ल्ड कप बॉयकॉट करने का फैसला सरकार का नहीं बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और उनके खिलाड़ियों का था। उन्होंने “राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा” के लिए अपने वर्ल्ड कप के सपने को छोड़ने का “बलिदान” दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक शर्मा हुए अस्पताल में भर्ती, T20 वर्ल्ड कप के बीच बढ़ी भारत की टेंशन

उनकी यह नया बयान उनके पहले के बयानों से बिल्कुल उलट हैं। जनवरी में खिलाड़ियों से मिलने के बाद, नजरुल ने साफ कहा था कि बांग्लादेश वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा या नहीं, यह “पूरी तरह” सरकार का फैसला है।

जनवरी में आसिफ नजरुल ने रिपोर्टर्स से कहा, “मीटिंग का मकसद बस प्लेयर्स को यह समझाना था कि सरकार ने यह फैसला क्यों लिया और कॉन्टेक्स्ट बताना था। मुझे लगता है कि वे समझ गए थे। यही मकसद था और कुछ नहीं। मुझे लगता है कि हमें ICC से इंसाफ नहीं मिला। हम वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं, यह पूरी तरह से सरकार का फैसला है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अटैकिंग क्रिकेट...IND vs PAK मैच से पहले साहिबजादा फरहान की भारत को वॉर्निंग

अब आसिफ नजरुल ने मंगलवार को रिपोर्टर्स से कहा, "वर्ल्ड कप में न खेलने पर अफसोस की कोई बात नहीं है। यह फैसला BCB और खिलाड़ियों ने लिया था, क्योंकि उन्होंने देश के क्रिकेट की सुरक्षा, लोगों की सुरक्षा और देश की इज्ज़त की रक्षा के लिए कुर्बानी दी थी।"

उन्होंने आगे कहा, "ICC ने कहा है कि कोई रोक नहीं होगी और बांग्लादेश को इंटरनेशनल टूर्नामेंट होस्ट करने के लिए माना जाएगा। यह एक शानदार कामयाबी है। मैं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को सलाम करता हूं।"

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।