ICC T20 World Cup Updated Points Table After PAK vs USA 12th Match Pakistan surpasses India New Zealand creates chaos T20 World Cup Points Table: पाकिस्तान ने भारत से छीना नंबर-1 का ताज, न्यूजीलैंड ने काटा गदर, Cricket Hindi News - Hindustan

T20 World Cup Points Table: पाकिस्तान ने भारत से छीना नंबर-1 का ताज, न्यूजीलैंड ने काटा गदर

ICC T20 World Cup Updated Points Table: पाकिस्तान ने यूएसए के खिलाफ 32 रनों से जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है। सलमान आगा की टीम ने भारत को पछाड़ दिया है।

Wed, 11 Feb 2026 05:54 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
T20 World Cup Points Table: पाकिस्तान ने भारत से छीना नंबर-1 का ताज, न्यूजीलैंड ने काटा गदर

ICC T20 World Cup Updated Points Table: सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने मंगलवार 10 फरवरी को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 12वें मुकाबले में यूएसए को 32 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाई। पाकिस्तान की यह टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है, इस जीत के साथ वह ग्रुप-ए में भारत से नंबर-1 का ताज छीनने में कामयाब रहा। पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स को धूल चटाई थी। वहीं टीम इंडिया ने अभी एकमात्र जीत यूएसए के खिलाफ दर्ज की है। भारत का अगला मैच नामीबिया से 12 फरवरी को है।

वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने गदर काटा। यूएई के खिलाफ बिना कोई विकेट खोए 174 रनों का टारगेट चेज कर उन्होंने इतिहास रचा। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की 10 विकेट से पहली जीत है। आईए एक नजर आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल पर डालते हैं-

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल

पाकिस्तान ने जरूर लगातार दूसरा मैच जीतकर टीम इंडिया से पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज छीन लिया है, मगर नेट रन रेट के मामले में वह अभी भी पीछे हैं। भारत अपना दूसरे मुकाबले में 12 फरवरी को नामीबिया को हराकर एक बार फिर नंबर-1 की गद्दी अपने नाम कर सकता है।

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टटाईनेट रन रेटपॉइंट्स
1पाकिस्तान22000+0.9324
2भारत11000+1.4502
3नीदरलैंड्स21100+0.3562
4नामीबिया10100-1.0330
5यूएसए20200-1.5250
,

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टटाईनेट रन रेटपॉइंट्स
1जिम्बाब्वे11000+2.7022
2श्रीलंका11000+1.0002
3ऑस्ट्रेलिया0000000
4आयरलैंड10100-1.0000
5ओमान10100-2.7020
,

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-सी पॉइंट्स टेबल

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टटाईनेट रन रेटपॉइंट्स
1वेस्टइंडीज11000+1.7502
2स्कॉटलैंड21100+0.9502
3इंग्लैंड11000+0.2002
4नेपाल10100-0.2000
5इटली10100-3.6500
,

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-डी पॉइंट्स टेबल

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टटाईनेट रन रेटपॉइंट्स
1न्यूजीलैंड22000+1.9194
2साउथ अफ्रीका11000+2.8502
3अफगानिस्तान10100-1.1620
4यूएई10100-2.7630
5कनाडा10100-2.8500
,

आज यानी 11 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप के तीन मैच इस प्रकार है-

पहला मैच- 11 बजे से साउथ अफ्रीका वर्सेस अफगानिस्तान

दूसरा मैच- 3 बजे से ऑस्ट्रेलिया वर्सेस आयरलैंड

तीसरा मैच- 7 बजे से वेस्टइंडीज वर्सेस इंग्लैंड

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।