not surprising team india breaks silence on pakistan s u-turn on t20 world cup match कोई हैरानी नहीं...टी20 विश्व कप मैच पर पाकिस्तान के यू-टर्न पर टीम इंडिया ने तोड़ी चुप्पी, Cricket Hindi News - Hindustan

कोई हैरानी नहीं...टी20 विश्व कप मैच पर पाकिस्तान के यू-टर्न पर टीम इंडिया ने तोड़ी चुप्पी

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर पाकिस्तान के यू-टर्न पर टीम इंडिया की तरफ से पहली प्रतिक्रिया आई है। असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशेट ने कहा है कि खिलाड़ियों को हमेशा से ये उम्मीद थी कि मैच तो होगा ही।

Wed, 11 Feb 2026 10:07 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कोई हैरानी नहीं...टी20 विश्व कप मैच पर पाकिस्तान के यू-टर्न पर टीम इंडिया ने तोड़ी चुप्पी

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर पाकिस्तान के यू-टर्न पर टीम इंडिया की तरफ से पहली प्रतिक्रिया आई है। असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशेट ने कहा है कि खिलाड़ियों को हमेशा से ये उम्मीद थी कि मैच तो होगा ही।

डोएशेट की टिप्पणी से साफ संकेत मिल रहा कि भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान की फितरत को लेकर बिलकुल स्पष्ट थे। बंदरघुड़की, गीदड़भभकी, नखरे-नौटंकी एक तरह से पाकिस्तान का जैसे ट्रेड मार्क हो गया है। इससे पहले एशिया कप में भी उसने हैंडशेक कंट्रोवर्सी के बाद टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी दी थी लेकिन नखरेबाजी और अकड़ दिखाने के बाद आखिरकार उसे यू-टर्न लेना पड़ा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब पैसे की बात आती है, तो पाकिस्तान गिड़गिड़ाने लगता है; पाक के यू-टर्न पर भज्जी

खिलाड़ियों को हैरानी नहीं हुई: डोएशेट

टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशेट ने मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पाकिस्तान के यू-टर्न पर कहा कि इससे खिलाड़ियों को कोई हैरानी नहीं हुई। खिलाड़ियों को हमेशा से उम्मीद थी कि मैच होगा। टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला है।

डोएशेट ने कहा, ‘सबसे पहले तो ये अच्छी बात है कि मैच होगा। हमने कभी भी अपनी तैयारियों को लेकर बदलाव नहीं किया था या हमारी ये सोच कभी नहीं थी कि मैच नहीं होगा। हमें हमेशा लगता था कि कुछ तो होगा और हम मैच खेलेंगे, इसलिए इससे कुछ बदला नहीं है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन जीतेगा इस बार IND vs PAK विश्व कप मुकाबला, गांगुली ने दिया हिंट

डोएशेट ने कहा, 'हमें कल (सोमवार) देर रात इसके बारे में कन्फर्मेशन मिला। हम एक क्वालिटी टीम के साथ एक बार और खेलने का मौका मिलने का स्वागत करते हैं और यह टीम के लिए अच्छा है।'

'हमारा फोकस सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट पर'

टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच ने आगे कहा, 'हम हर तरह की राजनीति से दूर रहने की कोशिश करते हैं। हम दोनों देशों के इतिहास और सेंटिमेंट्स को समझते हैं लेकिन हमारे लिए विशुद्ध रूप से क्रिकेट पर फोकस रखना ज्यादा महत्वपूर्ण है।'

डोएशेट ने कहा, ‘कोलंबो में खेलना एक चुनौती है खासकर तब जब पाकिस्तान वहां कुछ हफ्तों से है लेकिन हमारा फोकस अगले मैच में अपना बेस्ट देने पर है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विश्व कप में कैसे 'फेल्ड मार्शल' बना पाकिस्तान, यू-टर्न लेने की इनसाइड स्टोरी

सोमवार को मैच पर आखिरकार खत्म हुआ सस्पेंस

इससे पहले पाकिस्तान की सरकार ने सोमवार देर रात इस बात की पुष्टि की कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच में हिस्सा लेगी। रविवार को लाहौर में आईसीसी डेलिगेशन ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम की मौजूदगी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी के साथ बैठक की थी। बैठक के बाद नकवी ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात कर आईसीसी से हुई बातचीत का ब्यौरा दिया। शरीफ ने ही इसे लेकर अंतिम फैसला लिया। पाकिस्तान सरकार ने बताया कि श्रीलंका, बांग्लादेश और यूएई समेत आईसीसी के कई बोर्ड मेंबर्स ने बहिष्कार वापस लेने की गुजारिश की थी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।