Pakistan implemented an interesting rule of two playing elevens in the PSL with the captain choosing one after the toss पाकिस्तान ने PSL में लागू किया 2 प्लेइंग इलेवन का दिलचस्प नियम, टॉस के बाद किसी एक को चुनेगा कप्तान, Cricket Hindi News - Hindustan

पाकिस्तान ने PSL में लागू किया 2 प्लेइंग इलेवन का दिलचस्प नियम, टॉस के बाद किसी एक को चुनेगा कप्तान

पीएसएल ने इस सीजन से ये नियम बनाया है कि टॉस से पहले दोनों टीमों के कप्तान मैच रेफरी को एक नहीं बल्कि दो-दो प्लेइंग इलेवन शीट सौंपेंगे। बाद में टॉस के नतीजे के हिसाब से कप्तान किसी एक प्लेइंग इलेवन शीट को चुनेंगे। 

Fri, 27 March 2026 10:24 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पाकिस्तान ने PSL में लागू किया 2 प्लेइंग इलेवन का दिलचस्प नियम, टॉस के बाद किसी एक को चुनेगा कप्तान

पाकिस्तान सुपर लीग ने इस सीजन में एक बहुत ही दिलचस्प नियम लागू किया है। यह नियम टॉस और प्लेइंग इलेवन से जुड़ा है। जैसा कि क्रिकेट में नियम है कि टॉस से पहले दोनों टीमों के कप्तान मैच रेफरी को अपने प्लेइंग इलेवन की शीट सौंपते हैं। अगर सब्स्टिट्यूट प्लेयर का नियम हो तो शीट में सब्स्टिट्यूट्स का भी नाम होता है। टॉस के बाद टीम उस प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं कर सकतीं। लेकिन पीएसएल ने नियम बनाया है कि टॉस से पहले दोनों टीमों के कप्तान मैच रेफरी को एक नहीं बल्कि दो-दो प्लेइंग इलेवन शीट सौंपेंगे। बाद में टॉस के नतीजे के हिसाब से कप्तान किसी एक प्लेइंग इलेवन शीट को चुनेंगे।

दो-दो प्लेइंग इलेवन शीट वाले इस नियम से कप्तानों को पिच ओस जैसे फैक्टर को ध्यान में रखते हुए टीम संयोजन चुनने की आजादी मिलेगी। टॉस से पहले किसी भी टीम को ये तो पता होता नहीं कि मैच में उसे पहले बल्लेबाजी करनी है या गेंदबाजी। डे नाइट मैचों में ड्यू फैक्टर काफी अहम होता है। अब पीएसएल में इस नियम की वजह से कप्तान पहले बल्लेबाजी या पहले गेंदबाजी के हिसाब से अलग-अलग टीम कॉम्बिनेशन वाली 2 प्लेइंग इलेवन का प्लान कर सकते हैं। बाद में टॉस के नतीजे के हिसाब से मनचाही प्लेइंग इलेवन को चुन सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक का फिर उड़ा मजाक, बीच मैच में बदला गेंद का रंग; अंपायरों को लेना पड़ा फैसला

पीएसएल ने ये नया नियम 'नॉमिनेशन ऐंड रीप्लेसमेंट ऑफ प्लेयर्स' सेक्शन में जोड़ा है। इसके क्लॉज 1.2.1 में कहा गया है, ‘टॉस से पहले हर कप्तान पीएसएल के मैच रेफरी को दो अलग-अलग प्लेइंग इलेवन की शीट सौंप सकता है। हर लाइनअप में 11 खिलाड़ी और अधिकतम 4 सब्स्टिड्यूट फील्डर होने चाहिए। टॉस के बाद हर कप्तान अपने सौंपे गए 2 लाइनअप में से किसी एक को फाइनल करेगा और चुनी हुई टीम शीट पर दस्तखत करेगा। एक बार जब फाइनल लाइनअप नॉमिनेट हो जाता है तब चुनी हुई प्लेइंग इलेवन में किसी भी खिलाड़ी को मैच शुरू होने से पहले बिना विपक्षी कप्तान की सहमति से नहीं बदला जा सकता।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले ऐसा कभी होता नहीं देखा; PSL के पिंक बॉल विवाद पर लाबुशेन ने तोड़ी चुप्पी

पीएसएल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दर्शकों की गैरमौजूदगी में टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया। इस मैच में लाहौर कलंदर्स ने हैदराबाद किंग्समेन को 69 रनों से शिकस्त थी। पहले मैच में ओस का असर नहीं देखने को मिला।

शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। फखर जमां ने 53, हसीबुल्लाह खान ने नाबाद 40 रन, मोहम्मद नईम ने 30 और सिकंदर रजा ने 24 रन का योगदान दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 के लीग स्टेज का फुल शेड्यूल आया सामने, प्लेऑफ के लिए करना होगा इंतजार

जवाब में हैदराबाद किंग्समेन की पूरी टीम 20 ओवरों में सिर्फ 130 रन पर सिमट गई। कप्तान मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। लाहौर की तरफ से उबैद शाह, सिकंदर रजा और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट झटके। शाहीन शाह अफरीदी और मुस्तफिजुर रहमान ने एक-एक विकेट लिए।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।