Captain Marnus Labuschagne breaks silence on PSL pink ball controversy says Never seen anything like this happen be PSL के पिंक बॉल विवाद पर कप्तान मार्नस लाबुशेन ने तोड़ी चुप्पी; बोले- पहले ऐसा कभी होता नहीं देखा, Cricket Hindi News - Hindustan

PSL के पिंक बॉल विवाद पर कप्तान मार्नस लाबुशेन ने तोड़ी चुप्पी; बोले- पहले ऐसा कभी होता नहीं देखा

क्रिकेटरों के लिए गेंद के एक तरफ चमक बनाए रखने के लिए उसे अपने कपड़ों पर रगड़ना आम बात है। हालांकि, लाबुशेन ने माना कि अपने पेशेवर करियर में उन्होंने कभी भी कपड़ों से गेंद पर रंग उतरने का अनुभव नहीं किया था।

Fri, 27 March 2026 09:03 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
PSL के पिंक बॉल विवाद पर कप्तान मार्नस लाबुशेन ने तोड़ी चुप्पी; बोले- पहले ऐसा कभी होता नहीं देखा

पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल 2026 के पहले ही मैच से विवाद शुरू हो गया है। गुरुवार, 26 मार्च को पीएसएल के 11वें सीजन का आगाज लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन मैच के साथ हुआ। मैच की शुरुआत में ही सफेद गेंद धीरे-धीरे पिंक होने लगी। हैदराबाद किंग्समेन के कप्तान मार्नसलाबुशेन ने ऐसा होता देख तुरंत अंपायरों से इसकी शिकायती की। अंपायर भी गेंद का रंग बदलता देख हैरान थे और उन्होंने तुरंत इसे बदलने के निर्देश दिए। गेंद बदलने के बाद मैच फिर से शुरू हुआ। लेकिन सवाल यह है कि सफेद गेंद पिंक कैसे हुई?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तो वह रिटायर हो जाते; धोनी को बतौर इंपैक्ट प्लेयर खिलाने पर भड़के अश्विन

क्रिकेटरों के लिए गेंद के एक तरफ चमक बनाए रखने के लिए उसे अपने कपड़ों पर रगड़ना आम बात है। हालांकि, लाबुशेन ने माना कि अपने पेशेवर करियर में उन्होंने कभी भी कपड़ों से गेंद पर रंग उतरने का अनुभव नहीं किया था।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मार्नस लाबुशेन ने कहा, "दूसरे ओवर के बाद मैंने अंपायरों से कहा, 'यह क्या हो रहा है? गेंद लाल हो गई है।' यह शायद कपड़ों या ऐसी ही किसी चीज़ की वजह से हुआ होगा। मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा," लाबुशेन ने मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक का फिर उड़ा मजाक, बीच मैच में बदला गेंद का रंग; अंपायरों को लेना पड़ा फैसला

ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने उम्मीद जताई कि फ्रेंचाइजी के मालिक इस मसले को जल्द ही सुलझा लेंगे।

उन्होंने आगे कहा, "मैंने ऐसे मौके देखे हैं जब बल्ले पर लगी कोई चीज़ गेंद पर लग जाती है, या जब गेंद पैड से टकराती है और उस पर से थोड़ा रंग उतर जाता है। लेकिन कपड़ों की वजह से ऐसा होते मैंने कभी नहीं देखा। मुझे पूरा यकीन है कि वे अगले कुछ मैचों में इस समस्या को सुलझा लेंगे," उन्होंने आगे कहा।

बात मैच की करें तो, लाहौर कलंदर्स ने पहले बैटिंग करते हुए फखर जमन के शानदार अर्धशतक के दम पर 199 रन बोर्ड पर लगाए। फखर ने 10 चौकों की मदद से 53 रनों की लाजवाब पारी खेली। इस स्कोर का पीछा करने उतरी हैदराबाद किंग्समैन की पूरी टीम 20 ओवर में 130 के स्कोर पर ढेर हो गई। फखर जमन को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।