PSL Mocked Once Again Ball Changes Color Mid-Match Umpires Forced to Take This Decision पाकिस्तान का फिर उड़ा मजाक, PSL के बीच मैच में बदल गया गेंद का रंग; अंपायरों को लेना पड़ा ये फैसला, Cricket Hindi News - Hindustan

पाकिस्तान का फिर उड़ा मजाक, PSL के बीच मैच में बदल गया गेंद का रंग; अंपायरों को लेना पड़ा ये फैसला

लाहौर कलंदर्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। हैदराबाद किंग्समेन गेंदबाजी कर रही थी। उनकी जर्सी का कलर महरून था, जब कुछ ओवर हुए तो अंपायरों ने नोटिस किया कि गेंद का कलर बदल गया है।

Fri, 27 March 2026 07:26 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पाकिस्तान का फिर उड़ा मजाक, PSL के बीच मैच में बदल गया गेंद का रंग; अंपायरों को लेना पड़ा ये फैसला

पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल के 11वें सीजन का आगाज गुरुवार, 26 मार्च से हो गया है। डिफेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर्स ने PSL में नई टीम हैदराबाद किंग्समेन को 69 रनों से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की; उन्होंने पहले 199 रन बनाए और फिर अपने विरोधी टीम को 130 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इस मैच के दौरान पिंक बॉल ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अब आप सोच रहे होंगे पिंक बॉल का इस्तेमाल तो डे-नाइट टेस्ट मैचों में होता है और पीएसएल तो एक टी20 लीग है, जहां सफेद गेंद का इस्तेमाल होना चाहिए। तो बता दें, मैच की शुरुआत तो सफेद गेंद से हुई थी, मगर जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा गेंद का रंग बदलता चला गया। आईए समझते हैं पूरा मामला-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिटायरमेंट वापस लेने को तैयार WI का ये धाकड़ बल्लेबाज, 9 साल बाद होगी वापसी

लाहौर कलंदर्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। हैदराबाद किंग्समेन गेंदबाजी कर रही थी। उनकी जर्सी का कलर महरून था, जब कुछ ओवर हुए तो अंपायरों ने नोटिस किया कि गेंद का कलर बदल गया है। कहा जा रहा है कि ऐसा हैदराबाद किंग्समेन की जर्सी की वजह से हुआ। गेंद को चमकाते हुए हैदराबाद किंग्समेन की जर्सी का कलर छूटा जो गेंद पर लगा, जिस वजह से गेंद सफेद से पिंक हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB, MI से लेकर CSK, KKR तक, यहां देखें सभी 10 टीमों के आईपीएल 2026 फुल शेड्यूल

अंपायरों की नजरों में आने के बाद तुरंत गेंद को बदला गया और मैच फिर से शुरू हुआ। हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस ने पाकिस्तान का जमकर मजाक उड़ाया।

बात मैच की करें तो, लाहौर कलंदर्स ने पहले बैटिंग करते हुए फखर जमन के शानदार अर्धशतक के दम पर 199 रन बोर्ड पर लगाए। फखर ने 10 चौकों की मदद से 53 रनों की लाजवाब पारी खेली। इस स्कोर का पीछा करने उतरी हैदराबाद किंग्समैन की पूरी टीम 20 ओवर में 130 के स्कोर पर ढेर हो गई। फखर जमन को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।